Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार चुनाव दिल्ली में भाजपा की बैठक जारी, सीटों के बंटवारे पर ऐलान संभव:-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार चुनाव दिल्ली में भाजपा की बैठक जारी, सीटों के बंटवारे पर ऐलान संभव:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद भाजपा में सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी है। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र सिंह की बैठक हो रही है। थोड़ी देर में साफ हो सकता है कि बिहार में भाजपा कितनी सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। इससे पहले पटना में हुई भाजपा और जदयू के नेताओं कीचार घंटे की मैराथन मीटिंग के बाद सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। जानकार के मुताबिक, नीतीश कुमार की पार्टी जे डी यु 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा को 121 सीटें मिलेंगी। यह भी तय हुआ है कि रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (एल जे पी ) एनडीए में रही तो भाजपा अपने कोटे से सीट देगी। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फड़नवीस के साथ जदयू दिग्गजों की चार घंटे तक चली बैठक में सीट शेयरिग के फार्मूले पर मुहर लगी।

Bihar Election BSP Bihar President joins RJD | बिहार चुनाव: मायावती को बड़ा  झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में हुए शामिल - India TV Hindi  News

इसी तरह, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हम को जे डी यु के खाते से सीटें मिलेंगी। वैसे यह तय माना जा रहा है कि एल जे पी ने गठबंधन से अलग होने का निर्णय ले लिया है। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व देवेंद्र फड़नवीस शनिवार की सुबह पटना पहुंचे थे। बेली रोड पर स्थित रूपसपुर थाना के समीप एक बहुमंजिली इमारत में भाजपा और जे डी यु के दिग्गजों के बीच सीट शेयरिग पर लगभग 4 घंटे तक मंथन हुआ। सीटों की संख्या लॉक होने के बाद भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फड़नवीस देर शाम दिल्ली लौट गए।

Bihar Chunav: Seats divided in the Grand Alliance
जानकारी के अनुसार मंत्रणा में कई फार्मूलों पर विमर्श हुआ। इस पर भी चर्चा हुई कि एल जे पी के साथ रहने की स्थिति या फिर अगर वह ऍन डी ऐ से बाहर होती है तब सीट शेयरिग का फार्मूला क्या होगा? ऐसी संभावना है कि रविवार को भाजपा की बैठक के बाद सीटों की संख्या का ऐलान हो जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली सब्सिडी की राशि खाते में डालने की अभी तक स्कीम ही नहीं:-
Next: बॉलीवुड मेंड्रग्स मामले पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी,वीडियो में देखें उन्‍होंने क्‍या कहा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.