Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • युवक ने घायल ऑटो ड्राइवर के लिए मांगी मदद, सोनू सूद का जवाब सुनकर बेहद अच्छा लगेगा :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

युवक ने घायल ऑटो ड्राइवर के लिए मांगी मदद, सोनू सूद का जवाब सुनकर बेहद अच्छा लगेगा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
db24903ce9e69e0894d4027cee6746ca

बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद दिल खोलकर लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंद की एक रिक्वेस्ट पर सोनू सूद बिना समय लगाए उनकी मदद करने में आगे रहते हैं। ऐक्टर ने लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उन्हें उनके घर भिजवाया। अब वह एक ऐसे व्यक्ति के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं, जिसको सही इलाज नहीं मिल पा रहा था।

Sonu Sood to Fly 39 Children from Philippines to New Delhi for Liver  Transplant Treatment

ऑटो ड्राइवर का ऐक्सिडेंट में घायल हो गया हाथ
दरअसल, कुनाल सिंह राजपूत नाम के एक ट्विटर यूजर सोनू सूद और नीति गोयल के टैग करते हुए ट्वीट किया। उसने लिखा, ‘मेरे पड़ोसी का एक ऐक्सिडेंट में हाथ घायल हो गया। छह महीने के इलाज के बाद भी यह ठीक नहीं हो पाया है क्योंकि उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। वह ऑटो चलाकर अपने घरवालों के खर्च चलाते हैं। वह घर के अकेले कमाने वाले हैं और उनके छोटे बच्चे है। जल्द से जल्द इलाज नहीं किया गया तो हाथ काटना पड़ सकता है।

Meet the real Sonu Sood: The actor chats about fitness and his personal  life on Not Just Supper Star

इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, ‘हाथ कैसे कटने देंगे भाई आपकी सर्जरी 12th Oct को फिक्स है। अपनी ऑटो में घुमा देना कभी।।’ सोनू सूद की इस मदद के बाद युवक फिर से ऑटो चला सकेगा। ऐक्टर के इस नेक काम की हर तरफ तारीफ की हो रही है।

हाल ही में सोनू सूद को प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्युमनटैरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यूनाइटेड नेशन्स डेवलेपमेंट प्रोग्राम द्वारा मिले इस सम्मान को पाकर सोनू सूद डेविड बैकहम, एंजेलिना जोली, लियोनार्डो डिकैप्रियो, प्रियंका चोपड़ा जैसे सिलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस गैंगरेप पर बीजेपी विधायक ने कहा बेटियों को संस्कार सिखाओ, भड़की स्वरा बोलीं- ये आदमी पुराना पापी है लगता
Next: बिहार मेंए लपीजी के अकेले नेता चुनाव लड़ने के फैसले पर आया चिराग पासवान का पहला बयान:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.