Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, वैन सवारों ने दिया वारदात को अंजाम:-
  • Uncategorized
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लखनऊ में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, वैन सवारों ने दिया वारदात को अंजाम:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
KIDNAPPED

राजधानी के बंथरा क्षेत्र में रविवार दिनदहाड़े युवती (18) का वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वह मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। वहीं, बंथरा पुलिस एक युवक से युवती के प्रेम प्रसंग की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। मामला अधिकारियों के प्रकाश में आया तो युवती की बरामदगी और वैन सवारों तलाश में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें लगा दीं।

दिनदहाड़े गांव के बाहर बकरी चरा रही युवती का अपहरण – वर्तमान भारत

हांलाकि, देर शाम तक पुलिस युवती का कुछ सुराग नहीं लगा सकी थी। युवती के भाई के मुताबिक, रविवार को उसके माता-पिता, ननिहाल गए थे और वह काम पर गया था। घर पर दादी और बहन थी। दोपहर बाद बहन, पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ बकरी चराने गांव के बाहर गई थी। इस बीच जहां बहन खड़ी थी उधर से सफेद रंग की एक वैन गुजरी। वैन सवारों ने बहन को जबरन गाड़ी में बिठाया और लेकर चले गए। शोर शराबा सुनकर जबतक बच्चे दौड़े वैन सवार झाड़ेश्वर मंदिर हरौनी ओर भाग निकलें। बच्चों ने घटना की जानकारी घर पर दी।

बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवकों का किया अपहरण

दिनदहाड़े युवती के अपहरण की सूचना से गाग्राीण उसके घर पहुंचे। ग्रामीणों मे घटना से रोष है। युवती के परिवारीजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर बंथरा रमेश सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से गई है। उसका अंकित नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। वह उसी के साथ अपनी मर्जी से गई है। डीसीपी सोमेन वर्मा ने बताया कि युवती के प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। युवक और युवती की तलाश की जा रही है।

छात्र को देर हुई तो रची अपहरण की कहानी, मांगी फिरौती

वहीं, देर शाम तक युवती और कार सवारों का सुराग न लगने पर आलाधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें लगा दी गईं। पिपरसंड मिली आखिरी लोकेशन इंस्पेक्टर बंथरा ने बताया कि अंकित की आखिरी लोकेशन पिपरसंड मिली है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अंकित से वह फोन पर घंटो बात भी करती रहती थी। कुछ दिन पहले उसके पिता ने इसका विरोध कर युवती को पीटा भी था।

Post navigation

Previous: हाथरस कांड के बहाने यूपी में जातीय व सांप्रदायिक दंगे भड़काने की बड़ी साजिश, लखनऊ में मुकदमा दर्ज:-
Next: सीएम योगी को बदनाम करने की साजिश का लखनऊ में मुकदमा दर्ज, अलग-अलग ट्वीटर यूजर पर कार्रवाई :-

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.