Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हर चौथे इंसान का पासवर्ड कमजोर, कहीं आप भी तो नहीं:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हर चौथे इंसान का पासवर्ड कमजोर, कहीं आप भी तो नहीं:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

आजकल आए दिन हम डाटा चोरी होने या बैंक खाते से पैसे उड़ाए जाने के खबर हम सुनते रहते हैं। दरअसल टेक्नोलॉजी के इस युग में यदि आपका पासवर्ड कमजोर होगा तो हैकर आसानी से आपको चूना लगा सकते हैं। हाल ही एक शोध रिपोर्ट में पता चला है कि ऑनलाइन लेनदेन या अन्य गतिविधियों में शामिल रहने वाला हर चौथा व्यक्ति बेहद कमजोर पासवर्ड रखता है। इस कारण डेटा चोरी के मामले में शिकार बन जाता है।

Thinking about Cybersecurity: From Cyber Crime to Cyber Warfare

ये कहते हैं साइबर एक्सपर्ट

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक आमतौर पर हम आसानी से याद रखे जाने वाले पासवर्ड बनाते है, यहां तक कि हर प्लेटफॉर्म के लिए एक सा पासवर्ड रखते हैं। ऐसे में हैकर्स के लिए संबंधित व्यक्ति के सभी खातों को हैक करना आसान हो जाता है। साथ ही अधिकतर लोग अपने ब्राउजर पर भी पासवर्ड सेव करते रखते हैं, जिससे भी डाटा चोरी होने की संभावना ज्यादा रहती है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि डेटा बचाने के लिए जरूरी है कि आपका पासवर्ड बड़ा हो और अपने हर ऑनलाइन अकाउंट पर अलग पासवर्ड होना चाहिए। शोध के अनुसार 32 प्रतिशत यूजर्स यानी कि हर 3 में से 1 व्यक्ति वेब ब्राउजर पर अपना पासवर्ड सेव कर देते हैं और हर 4 में से 1 व्यक्ति अपने पासवर्ड मोबाइल या कम्प्यूटर में नोट करके सेव कर देते हैं।

Cyber security agencies suspect massive data breach in the last few days -  The Hindu

ऐसे यूजर्स को हैकर्स बनाते हैं निशाना

इंटरनेट यूजर्स के लिए अलग-अलग एकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखना बड़ी चुनौती है। 1 व्यक्ति इंटरनेट पर औसतन 27 अलग-अलग एकाउंट बनाता है। इसमें सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग के पासवर्ड भी होते हैं। ऐसे में सभी अकॉउंट के लिए अलग पासवर्ड याद रखना लोगों के लिए मुश्किल होता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने सभी इंटरनेट अकॉउंट्स में एक जैसा पासवर्ड रख देते हैं और यहीं हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं।

Cyber Crime and Computer Fraud Insurance: Is Your Business Covered?Jimerson  Birr Law Firm

बार-बार बदलते रहें पासवर्ड

आमतौर पर हम एक बार पासवर्ड बनाने के बाद लंबे समय तक वहीं पासवर्ड उपयोग करते हैं। यह एक बड़ी गलतियों में से एक है। हम इसके अलावा अपना पासवर्ड अपने ईमेल में, टेक्स्ट डॉक्यूमेंट में अथवा ऑनलाइन ड्राफ्ट में सेव कर लेते हैं। ऐसा भी कभी नहीं करना चाहिए। अगर जीमेल अकाउंट पर अपने सारे पासवर्ड सेव करके रखे हैं और हैकर्स ने आपका जीमेल अकाउंट हैक कर लिया तो सारे पासवर्ड उसे मिल जाएंगे और वह सारी चीजें हैक कर लेगा। इसके अलावा अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना बेहद जरूरी है।

Post navigation

Previous: सीएम योगी को बदनाम करने की साजिश का लखनऊ में मुकदमा दर्ज, अलग-अलग ट्वीटर यूजर पर कार्रवाई :-
Next: आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.