Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस की घटना पाक में हिन्दू लड़कियों पर अत्याचार से अलग नहीं : संजय राउत-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस की घटना पाक में हिन्दू लड़कियों पर अत्याचार से अलग नहीं : संजय राउत-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Sanjay-Raut-696x392

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत की तुलना पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के हो रहे उत्पीड़न से की। राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक लेख में अभिनेत्री कंगना रनौत पर उनके ‘मुंबई- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)’ टिप्पणी को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि अभी तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान क्यों नहीं कहा है|

Shiv Sena's Sanjay Raut meets NCP chief Sharad Pawar amid BJP-Sena tussle  in Maharashtra

राउत ने कहा कि हाथरस पीड़िता कोई सेलिब्रिटी नहीं थी और वह ड्रग्स भी नहीं लेती थी। उसने करोड़ों रुपए खर्च करके कोई अवैध निर्माण नहीं किया था। वह एक साधारण लड़की थी जिसके शव को रात में अवैध रूप से जला दिया गया था। यह सब योगी (उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के) रामराज्य में हुआ।

उन्होंने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा कि हम सुनते हैं कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में होती हैं, जहां हिन्दू लड़कियों का अपहरण किया जाता है और बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। हाथरस में जो हुआ, वह कुछ अलग नहीं था। अब तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान नहीं कहा है। राउत ने कहा कि बलात्कार पीड़िता की पहचान कभी भी उजागर नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक अस्पताल में हाथरस पीड़िता की तस्वीर वितरित की गई।

People in glass houses shouldn't pelt stones: Sanjay Raut
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कंगना रनौत की मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ बेबुनियाद टिप्पणियों का समर्थन किया और उनके लिए न्याय की मांग की, जब उनके अवैध निर्माण को पिछले महीने (मुंबई के नगर निकाय द्वारा) गिराया गया था, वे अब चुप हैं और जब हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग का समय आया तो गायब हो गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ा खुलासा, ‘जस्टिस फॉर हाथरस’ नाम से बनी थी वेबसाइट, विदेश से फंडिंग:-
Next: कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है रत्न, जानिए नवग्रहों के 9 प्रमुख रत्न:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.