Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश उपचुनाव में वर्चुअल प्रचार पर भारी वायरल वीडियो की सियासत:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्यप्रदेश उपचुनाव में वर्चुअल प्रचार पर भारी वायरल वीडियो की सियासत:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
13_08_2020-by_election

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में चुनाव आयोग ने सियासी दलों को वर्चुअल चुनाव प्रचार करने की इजाजत दी है। वर्चुअल चुनाव प्रचार के दौर में इन दिनों वायरल वीडियो की सियासत के जरिए नेताओं की छवि बनाने और बिगाड़ने की सियासत जोर-शोर से मध्यप्रदेश में जारी है।

उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जैसे-जैसे जोर पकड़ता जा रहा है, उतनी ही तेजी से नेताओं से जुड़े वीडियो वायरल होते जा रहे है। पिछले दिनों शिवराज कैबिनेट में महिला बाल विकास मंत्री और डबरा से पार्टी की संभावित उम्मीदवार इमरती देवी के लगातार कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है। वहीं इसके बाद भांडेर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे है|
वायरल वीडियो की सियासत में नया नाम शिवराज कैबिनेट में खाद्य मंत्री और उपचुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह और मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के वीडियो में वह साड़ी बांटते हुए नजर आ रहे है। वहीं मंत्री बिसाहूलाल सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह बच्चों को पैसा बांटते नजर आ रहे है।

Madhya Pradesh By Elections BJP is ahead in virtual campaign Congress  preparations weak

विपक्ष दल कांग्रेस ने मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के वायरल हुए वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के अकाउंट पर पोस्ट करते चुनाव के समय वोटरों को लालच देने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।

इससे पहले कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह के वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए कई सवाल उठाए है। उन्होंने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि आर्दश आचार संहिता में इस प्रकार रूपए बांटना कानून अपराध है और चुनाव आयोग को इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

वायरल वीडियो पर घिरने के बाद बिसाहूलाल सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए वीडियो को पुराना बताते हुए कहा कि जब वह मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में गए थे तब उन्होंने परंपरा के तहत छोटे बच्चों को शगुन के तौर पर पैसे दिए थे।

Tweets by INCMP

चुनाव के समय लगातार वायरल हो रहे इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है और न ही इन वीडियो को बिना किसी प्रामणिकता के अपने पाठकों तक पहुंचता है लेकिन इन सबके बीच सवाल यह उठ खड़ा हो रहा है कि आज जब कोरोनकाल में पार्टियां और उम्मीदवार जोर-शोर से सोशल मीडिया के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे है तब वायरल हुए वीडियो के जरिए कही न कही चुनाव को प्रभावित करने की भी कोशिश की जा रही है। ऐसे में चुनाव आयोग को वायरल वीडियो की सियासत पर भी अपनी नजर रखनी चाहिए और बिना प्रामणिकता के वायरल वीडियो की सियासत पर अपनी नजर और पैनी करनी चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टीसीएस बनी 10 लाख करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण वाली दूसरी भारतीय कंपनी:-.
Next: हाथरस कांड की आड़ में दंगे भड़काने की साजिश, पीड़ित परिवार को 50 लाख का प्रलोभन, गंभीर धाराओं में मामले दर्ज:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.