Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो को अलग यूनिट बनाएगा एसबीआई, कर रहा है विचार:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो को अलग यूनिट बनाएगा एसबीआई, कर रहा है विचार:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

 

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो अलग यूनिट बनाने पर विचार किया जा रहा है| देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो को अलग यूनिट बनाने के बारे में विचार कर रहा है। योनो यानी आपको एक ही की ऐप की ज़रूरत है एसबीआई की इंटीग्रेडेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने सोमवार शाम एक सालाना बैंकिंग और वित्त सम्मेलन एसआईबीओएस 2020 में कहा कि हम अपने सभी पार्टनर्स के साथ योनो को अलग सब्सिडियरी बनाने पर विचार विमर्श कर रहे हैं। रजनीश ने कहा कि योनो के अलग यूनिट बन जाने के बाद एसबीआई उसका इस्तेमाल करने वालों में एक होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, मूल्यांकन का काम अभी लंबित है।

Business News in Hindi | Share Market | Economic News in Hindi

डिजिटल भुगतान कंपनी स्थापित करने पर भी विचार
रजनीश ने हाल में कहा था कि योनो का मूल्यांकन 40 अरब डॉलर के आसपास हो सकता है। रजनीश ने स्पष्ट किया कि मैंने जो बयान दिया वह इस पर आधारित है कि जब मैं सभी स्टार्टअप के मूल्य पर गौर करता हूं और उसकी तुलना करता हूं तो ऐसे में निश्चित रूप से योनो का मूल्यांकन 40 अरब डॉलर से कम नहीं होना चाहिए। फिलहाल इस समय हमने इसके मूल्यांकन की कोई पहल नहीं की है, मेरा मानना है कि यह संभावना है। कुमार ने यह भी कहा कि स्टेट बैंक खुदरा भुगतान के लिए एक नई समग्र इकाई व्यवस्था के तहत अलग डिजिटल भुगतान कंपनी स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है।

DANIK BHASKAR BUSINESS NEWS : RSS FEED POSTS #EDUCRATSWEB

योनो से दिए जाते हैं एग्री गोल्ड लोन और पर्सनल लोन
योनो को तीन साल पहले शुरू किया गया था। इसके 2.60 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इसमें रोजना 55 लाख लॉग-इन होते हैं और 4,000 से अधिक पर्सनल लोन आवंटन और 16 हजार के करीब योनो कृषि एग्री गोल्ड लोन दिए जाते हैं। RBI ने इस साल अगस्त में एक अखिल भारतीय खुदरा भुगतान यूनिट की अनुमति के लिए नियम कायदे जारी की थी। इसके लिए रिजर्व बैंक के पास आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2021 है। वर्तमान में देश में नेशनल पेमेंट्स कापोर्रेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एकमात्र खुदरा भुगतान यूनिट है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल के पदों पर करने जा रहा है भर्ती, 10906 पदों पर कर सकेंगे आवेदन:-
Next: पढ़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का नायाब नमूना, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे- वाह:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.