Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीमार पिता ने बढ़ाया बेन स्टोक्स का उत्साह, कहा- जाओ ओर क्रिकेट खेलो:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बीमार पिता ने बढ़ाया बेन स्टोक्स का उत्साह, कहा- जाओ ओर क्रिकेट खेलो:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mcms

इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि उनके बीमार पिता ने ही उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जरिये क्रिकेट में वापसी करने को कहा। स्टोक्स अपने पिता के बीमार होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रंखला के बीच से हट गए थे। वह न्यूजीलैंड में अपने पिता के पास चले गये थे जो मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित हैं।
अपने परिवार के साथ पांच सप्ताह बिताने के बाद राजस्थान रॉयल्स से अनुबंधित स्टोक्स संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं और अभी पृथकवास पर हैं।

स्टोक्स ने डेली मिरर में अपने कॉलम में लिखा, ‘क्राइस्टचर्च में अपने पिता, मां और भाई को अलविदा कहना बहुत मुश्किल था। यह परिवार के रूप में हमारे लिए बेहद मुश्किल समय है लेकिन हमने एक दूसरे का अच्छा साथ दिया है।

स्टोक्स ने किया खुलासा - बीमार पिता ने बढ़ाया हौसला और कहा कि जाओ ओर  क्रिकेट खेलो

उन्होंने कहा, ‘किसी बाहरी प्रभाव से नहीं बल्कि परिवार के तौर पर इस निर्णय पर पहुंचने के बाद मैं अपने माता पिता के प्यार और आशीर्वाद से ही खेलने के लिये रवाना हुआ।‘

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड में अपने माता पिता के साथ बातचीत को याद करते हुए कहा कि मेरे ऊपर जो जिम्मेदारियां हैं उनको लेकर मेरे पिता हमेशा सजग रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास जो काम है उसे पूरा करना मेरा कर्तव्य है तथा एक पिता और पति के रूप में भी मेरे कर्तव्य हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तेलंगाना में कोविड 19 के 2,154 नए मामले, 8 लोगों की मौत, रिकवरी दर 86.45%:-
Next: अब डूबते राजस्थान रॉयल्स को बेन स्टोक्स रूपी तिनके का सहारा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.