Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजकुमार-गोविंदा मामला: शर्ट को फाड़ कर रूमाल कर लिया:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजकुमार-गोविंदा मामला: शर्ट को फाड़ कर रूमाल कर लिया:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
govinda

फिल्म अभिनेता राजकुमार की सनक के कई किस्से फिल्म जगत में मशहूर हैं। राजकुमार बेहद मूडी थे और किसी के सामने कुछ भी बोलने से हिचकते नहीं थे। इस कारण फिल्म उद्योग के अधिकांश लोग राजकुमार के सामने जाने से कतराते थे। संभव है कि राजकुमार ने अपनी छवि इस तरह की गढ़ ली हो ताकि फालतू किस्म के लोग उनसे दूर ही रहें। उन्हें नजदीकी से जानने वाले लोग उनकी लाइफस्टाइल और व्यवहार की तारीफ किया करते थे।

actor rajkumar made a handkerchief by govinda favourite shirt who gifted by  govinda to rajkumar - जब गोविंदा की शर्ट का रुमाल बना कर नाक साफ करने लगे  राजकुमार - Jansatta

राजकुमार के कई किस्सों में एक किस्सा बहुत मशहूर हुआ। हो सकता है कि आपमें से कई लोग इसे जानते भी हों। तो बात तब की है जब फिल्म अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में कदम ही रखा था। शुरुआती फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थी और दिन भर एक सेट से दूसरे सेट भागते रहते थे। इस दौरान उन पर फिल्म निर्माताओं को परेशान करने के भी कई आरोप लगे।
गोविंदा को एक बड़ा मौका तब हाथ लगा जब राजकुमार के साथ उन्होंने फिल्म साइन कर ली। शूटिंग के दौरान गोविंदा, राजकुमार के साथ शालीन तरीके से पेश आते थे। सेट पर देर से आने के लिए बदनाम गोविंदा इस फिल्म की शूटिंग के लिए समय पर पहुंच जाते थे। गोविंदा की प्रतिभा और मेहनत से राजकुमार भी प्रभावित थे। वे गोविंदा के डर को भी समझते थे और इस बात का मजा लेते रहते थे।

जब राजकुमार ने गोविंदा का शर्ट फाड़कर बना लिया रुमाल – Mix Pitara

एक दिन शूटिंग के बाद सेट पर फुर्सत के पलों में राजकुमार और गोविंदा बैठे हुए थे। इस दौरान राजकुमार की नजर गोविंदा के शर्ट पर गई। उन्हें शर्ट बेहद पसंद आई और वे अपने आपको तारीफ करने से नहीं रोक पाए। गोविंदा अपनी शर्ट की तारीफ राजकुमार के मुंह से सुन कर गद्‍गद्‍ हो गए।
राजकुमार तारीफ पर तारीफ किए जा रहे थे और बोल पड़े कि क्या यह शर्ट वह (गोविंदा) उनको दे सकते हैं। गोविंदा को उम्मीद नहीं थी कि इतने बड़े अभिनेता को उनकी यह शर्ट इतनी पसंद आ जाएगी कि वह मांग लेगा। गोविंदा फौरन राजी हो गए और उन्होंने कुछ मिनटों बाद शर्ट राजकुमार को सौंप दी।
अगले दिन फिर शूटिंग शुरू हुई। राजकुमार और गोविंदा के साथ में शॉट्स थे। गोविंदा बेहद खुश थे, लेकिन अचानक उनके चेहरे का रंग उड़ गया। माजरा ही ऐसा था। जिस शर्ट की राजकुमार कल तारीफ कर रहे थे और खुशी-खुशी गोविंदा ने वो शर्ट राजकुमार को दे दी थी उसका राजकुमार ने रूमाल बना लिया था। अब यह राजकुमार का ही अंदाज था। उन्हें वो शर्ट, रूमाल के लिए ज्यादा बेहतर लगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शो में होगा बड़ा धमाका, 4 नए कंटेस्टेंट्‍स की होगी एंट्री, किया गया क्वारनटीन बिग्ग बॉस 14 :-
Next: केबीसी 12 के करमवीर स्पेशल एपिसोड में अंगदान को लेकर रितेश देशमुख ने बताई अपने दिल की बात:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.