Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खुशखबर, PF पर मिलने वाला ब्याज हुआ तय, अब 2 किस्तों में आएगा पैसा:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खुशखबर, PF पर मिलने वाला ब्याज हुआ तय, अब 2 किस्तों में आएगा पैसा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rupee9-3

भविष्यनिधि कोष का प्रबंधन करने वाले कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन ने बुधवार को अपने 6 करोड़ के करीब अंशधारकों को वित्त वर्ष 2019- 20 के लिए भविष्यनिधि पर तय ब्याज का आंशिक भुगतान करने का फैसला किया है।

एक सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ई पीएफ ) पर 8.50 प्रतिशत की तय दर में से फिलहाल 8.15 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करने का फैसला किया गया है। यह निर्णय ईपीएफओ ट्रस्टी की बुधवार को हुई बैठक में लिया गया।

खुशखबरी! 6 करोड़ PF खाताधारकों मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज, श्रम मंत्रालय  ने ब्याज दर बढ़ाई | business - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट ...

सूत्रों ने बताया कि शेष 0.35 प्रतिशत ब्याज का भुगतान इस साल दिसंबर तक अंशधारकों के ईपीएफ खातों में कर दिया जाएगा।
ईपीएफओ ने इससे पहले एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश किए गए अपने कोष को बाजार में बेचने की योजना बनाई थी। ईपीएफ अंशधारकों को 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का पूरा भुगतान करने के लिए यह निर्णय लिया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण बाजार में भारी उठापटक के चलते ऐसा नहीं किया जा सका।

ईपीएफओ का केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड, संगठन की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है। दिसंबर 2020 में इसकी पुन: बैठक होगी जिसमें भविष्यनिधि अंशधारकों के खातों में 0.35 प्रतिशत की दर से ब्याज की बकाया राशि का भुगतान किए जाने पर गौर किया जाएगा।
ब्याज भुगतान का यह मुद्दा ट्रस्टी बोर्ड की आज की बैठक में सूचीबद्ध नहीं था, लेकिन कुछ ट्रस्टियों ने पीएफ खातों में ब्याज अदायगी में देरी का मुद्दा उठाया।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ट्रस्टी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। बोर्ड ने इस साल मार्च में हुई बैठक में पीएफ पर 2019- 20 के लिए 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय पिछले वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर 8.5 प्रतिशत की दर ब्याज देने के फैसले पर अपनी सहमति पहले ही जता चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बदल गए रेलवे रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या होगा फायदा:-
Next: बिहार के बाहुबली: चुनाव दर चुनाव जीतते जा रहे ‘माननीय’ अनंत सिंह के अपराध की ‘अनंत’ कथाएं:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.