Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेखा के बारे में 25 ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

रेखा के बारे में 25 ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Happy-Birthday-Rekha-here-is-10-intresting-facts-about-the-actress-read-

1) 10 अक्टूबर 1954 को पैदा हुई फिल्म अभिनेत्री रेखा तमिल अभिनेता जैमिनी गणेशन और तेलुगु अभिनेत्री पुष्पावली की संतान हैं।
2) रेखा का जन्म और पालन पोषण चेन्नई में हुआ। जन्म के बाद उनका नाम भानुमति रेखा रखा गया था।
3) रेखा तेलुगु को अपनी मातृभाषा मानती हैं और हिंदी, तमिल और अंग्रेजी भी अच्छे से बोल लेती हैं।
4) रेखा के जन्म के समय उनके माता पिता की शादी नहीं हुई थी और उनके पिता ने उनके बचपन में उन्हें अपनी संतान के रूप में स्वीकार नहीं किया था।
5) रेखा की अभिनय में कोई रूचि नहीं थी परंतु बिगड़े हुए आर्थिक हालातों के चलते उन्हें स्कूल छोड़ कर एक्टिंग करना पड़ी।
6) रेखा ने 12 साल की उम्र में एक तेलुगु फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके तीन साल बाद उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म से हीरोइन के तौर पर शुरुआत की।

Happy Birthday Rekha Happy Birthday Rekha: आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं रेखा  की जिंदगी से जुड़े ये 10 किस्से - Happy birthday evergreen actress rekha

7) रेखा की पहली हिन्दी फिल्म अंजाना सफर थी। इसमें उनके साथ विश्वजीत हीरो थे।

8) रेखा की पहली हिन्दी फिल्म अंजाना सफर में एक चुंबन दृश्य था जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। फिल्म सेंसरशिप की समस्याओं में फंसकर करीब दस साल बाद दो शिकारी नाम से रिलीज हुई थी।

9) रेखा अपनी शुरुआती फिल्मों के दौरान सांवली और मोटी थीं। उनके अनुसार उन्हें अगली डकलिंग (बदसूरत बत्तख का बच्चा) कहा जाता था।

10) रेखा की एक सगी बहन और छह सौतेले भाई बहन हैं, जिनके पिता जैमिनी गणेशन ही थे।

11) रेखा हमेशा से दुनिया घुमना चाहती थीं और इसी वजह से वह एयरहोस्टेज बनने का सपना देखती थीं।

12) रेखा को मेकअप का बहुत शौक था और उनके इसी शौक के चलते उनकी एयरहोस्टेज दोस्त उनके लिए विदेशों से मेकअप किट लेकर आती थीं।

13) कांवेट स्कूल में आयरिश ननों से शिक्षा प्राप्त करने के दौरान, रेखा नन बनना चाहती थीं।

14) करियर के शुरुआती दौर में रेखा को तेलुगु की बी और सी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम करना पड़ा।

15) रेखा ने उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के मुछ महीनों बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी।

16) फिल्मी करियर के दौरान, रेखा का नाम अमिताभ बच्चन, राज बब्बर, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, जीतेंद्र, यश कोहली, शत्रुघ्न सिन्हा और अक्षय कुमार के साथ जुड़ा।

When Rekha Said Film Industry Was Not My First Choice - फिल्म इंडस्ट्री  नहीं थी रेखा की पहली पसंद, फिर भी तीन साल की उम्र से किया काम - Amar Ujala  Hindi

17) रेखा के विनोद मेहरा के साथ शादी करने की खबरें भी सामने आईं परंतु रेखा ने उन्हें सिरे से नकार दिया।

18) रेखा का नाम संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया, जो उनसे 5 साल छोटे हैं। इस विषय में रेखा ने एक बार कहा कि उन्होंने संजय दत्त से दोस्ती अमिताभ बच्चन को जलाने के लिए की थी।

19) अमिताभ और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब रहे। अमिताभ की संगत में रेखा की शख्सियत में गजब के परिवर्तन हुए। वे अपने लुक के प्रति सजग हो गईं और जिंदगी को देखने का उनका नजरिया भी बदल गया।

20) रेखा को डबिंग का भी शौक है। उन्होंने नीतू सिंह की आवाज में फिल्म याराना और स्मिता पाटिल की आवाज में फिल्म वारिस में डबिंग की है।

21) रेखा को गाने का बहुत शौक है और उन्होंने संगीतकार आर डी बर्मन के कहने पर फिल्म खूबसूरत में दो गाने गुनगुनाए हैं।

actress rekha affairs with these stars | इन 7 पुरुषों के साथ जुड़ चुका है  Bollywood Diva रेखा का नाम | Hindi News,

22) रेखा के जबरदस्त लुक के पीछे कोई स्टाइलिस्ट नहीं हैं। वह अपना लुक खुद चुनती हैं।

23) रेखा समय की बहुत पाबंद हैं और सभी जगह नियत समय पर पहुंचती हैं।

24) रेखा और हेमा मालिनी बहुत अच्छी दोस्त हैं। रेखा हेमा मालिनी के स्पीड डायल पर हैं।

25) रेखा ऐसी पहली हीरोइन थी जिन्होंने जिम जाना शुरू किया था। रेखा ने जिम में बैसिक एक्ससाइज से शुरुआत की थी। वह योग में भी माहिर हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनौतियों का ‘अंबार’ बनेगा मेट्रो का सेकेंड रूट
Next: राहुल का बड़ा हमला, सैनिकों के लिए खरीदी नॉन-बुलेट प्रूफ गाड़ियां, मोदी के लिए महंगा जहाज:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.