Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान के बाद अब UP में पुजारी पर जानलेवा हमला जमीन विवाद में गोली मारे जाने की आशंका:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान के बाद अब UP में पुजारी पर जानलेवा हमला जमीन विवाद में गोली मारे जाने की आशंका:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
gun-gunshot-handgun-murder

आशंका जताई जा रही है कि भू-माफियाओं की नजर मंदिर की बेशकीमती जमीन पर है|राम जानकी मंदिर के महंत सम्राट दास की हालत गंभीर बताई जा रही है| उन्हें इलाज के लिए राजधानी लखनऊ रेफर किया गया है|

gun-gunshot-handgun-murder - tennews.in: National News Portal - Breaking  News, Live News, Delhi News, Noida News, National News, Politics, Business,  Education, Medical, Films, Features

राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में मंदिर के महंत को गोली मारने का मामला सामने आया है| यूपी के गोंडा जिले में बदमाशों ने मंदिर के महंत को गोली मारी राम जानकी मंदिर के महंत को सोते समय हमलावरों ने निशाना बनाया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है| इस मामले की सूचना मिलते ही आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे इस हमले के पीछे मंदिर की जमीन का विवाद बताया जा रहा है| कहा जा रहा है कि मंदिर की बेशकीमती जमीन पर भू माफियाओं की नजर है|

लंदन में 40 करोड़ से बनेगा पुरी के जगन्नाथ जैसा मंदिर, दुनियाभर के भक्तों  को जोड़ेंगे ट्रस्ट से – khabreelal

 

यह सनसनीखेज वारदात गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा में हुई शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने मंदिर परिसर में महंत को गोली मार दी| राम जानकी मंदिर के महंत सम्राट दास की हालत गंभीर बताई जा रही है| उन्हें इलाज के लिए राजधानी लखनऊ रेफर किया गया है| महंत को गोली मारे जाने से हंगामा हो गया और फौरन बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने महंत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भिजवा दिया|

आशंका जताई जा रही है कि भू-माफियाओं की नजर मंदिर की बेशकीमती जमीन पर है| जमीन की खातिर ही महंत पर जानलेवा हमले की आशंका है|

UP: Ram Janki temple Priest Shot in Gonda over land Dispute - राजस्थान के  बाद अब UP में पुजारी पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में गोली मारे जाने की  आशंका | UP

जानकारी के मुताबिक राम जानकी मांफीर के पास क़रीब 100 बीघा जमीन है जिसकी कीमत करोड़ों में है| इस जमीन पर कई स्थानीय भू माफियाओं की नज़र है| इसके पहले भी मंदिर की ज़मीन के विवाद में मुक़दमे चल रहे हैं| महंत सम्राट दास ने 4 ऐसे लोंगों पर हमले का शक जताया है| जिनसे उनकी ज़मीनी विवाद की वजह से रंजिश चल रही है|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस बार दुर्गा पूजा में थीम पंडाल बनाने पर बैन, पब्लिक प्लेस पर रावण दहन भी नहीं, जानें क्या है नीतीश सरकार की गाइडलाइंस:-
Next: बिहार में जब भी विकास की बात होगी रामविलास पासवान से चर्चा की शुरुआत होगी, क्यों?:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.