Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दलित युवक की हत्या पर बोली दिल्ली पुलिस – पारिवारिक विवाद था:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दलित युवक की हत्या पर बोली दिल्ली पुलिस – पारिवारिक विवाद था:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

दिल्ली के आदर्श नगर में दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के मामले में 18 वर्षीय दलित युवक राहुल की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद बयान जारी कर कहा कि यह सांप्रदायिक मामला नहीं है, बल्कि परिवारों के बीच विवाद है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, “प्रिंट मीडिया के कुछ वर्गों ने इस घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की है, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है। यह स्पष्ट है कि यह दोनों परिवारों के बीच विवाद था।”

 

other news News : Rahul Murder Case: दलित युवक की हत्या पर बीजेपी का  केजरीवाल पर वार, कपिल मिश्रा बोले- बुझाया गया घर का चिराग - bjp attacks  kejriwal over killing of

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को रात 12 बजे के करीब राहुल नाम के लड़के को बीजेआरएम अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। पूछताछ पर पता चला कि वह एक लड़की के रिश्तेदारों द्वारा मारा गया था, जिसका वह करीबी दोस्त था।

बाद में घायल युवक की गंभीर चोट होने की वजह से मौत हो गई। तुरंत, धारा 302/34 आईपीसी के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया और मामले में सभी 5 अभियुक्तों (2 व्यस्क और 3 नाबालिगों) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। सभी से अनुरोध है कि अफवाह या गलत सूचनाओं को फैलाने से रोकें।

हालांकि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी करके कहा कि, ये घटना पूरी तरह से निंदनीय है, दलित युवक राहुल को एक विशेष समुदाय के लोगों ने मार-मार कर अधमरा कर दिया और बाद में उसकी अस्पताल में मृत्य हो गई। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री अभी तक मौन धारण किये हुए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल पीड़ित के परीवार को अविलंब मुआवजा दें।

other news News : Rahul Murder Case: दलित युवक की हत्या पर बीजेपी का  केजरीवाल पर वार, कपिल मिश्रा बोले- बुझाया गया घर का चिराग - bjp attacks  kejriwal over killing of

वहीं आम आदमी पार्टी के आदर्श नगर विधायक पवन शर्मा का कहना है, जिस दिन ये घटना हुई उस दिन हम खुद पुलिस के पास गए थे। मामले में एफआईआर दर्ज कराई ओर आरोपियों को गिरफ्तार कराया। अंतिम संस्कर में हम खुद मौजूद थे। हम राहुल के परिवार के साथ खड़े हैं। इस मामले को जातीय रंग ना दिया जाए। सीएम अरविंद केजरीवाल तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते हैं।

Post navigation

Previous: येदियुरप्पा पर बढ़ेगा दबाव, नाती पर सरकारी काम कराने के एवज में 5 करोड़ लेने का आरोप:-
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या ससुरालियों ने शव किया गायब:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.