Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वित्तमंत्री की घोषणाओं से अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा मिलेगा:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वित्तमंत्री की घोषणाओं से अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा मिलेगा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sitaraman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को की गई घोषणाएं ‘समय से उठाए गए कदम’ हैं और उनसे अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा मिलेगा।

अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने की 73,000 करोड़ रुपये के  पैकेज की घोषणा | Perform India
निर्मला सीतारमण ने अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले नकद भुगतान और त्योहारों के मौसम में उपभोक्ता मांग को प्रोत्साहित करने तथा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपए के अग्रिम भुगतान की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी की आज की घोषणाएं समय से उठाए गए कदम हैं जिनसे उपभोक्ता व्यय और धारणा को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पूंजीगत व्यय को भी बढ़ावा मिलेगा। इन कदमों से हमारी अर्थव्यवस्था में मांग को भी बढ़ावा मिलेगा।

वित्तमंत्री ने अतिरिक्त पूंजीगत खर्च तथा राज्यों के लिए 12,000 करोड़ रुपए के 50 साल तक के लिए ब्याज-मुक्त ऋण की भी घोषणा की ताकि कोरोनावायरस और उसके बाद लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था में नई जान आ सके।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिल्किस बानो को दिए 50 लाख रुपए और नौकरी, गुजरात सरकार ने कोर्ट से कहा:-
Next: मुंबई पॉवर कट को लेकर मचा शोर तो भड़के सोनू सूद बोले- 2 घंटे से बिजली नहीं है तो देश को पता चल गयाऔर:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.