Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कश्‍मीर में एक और आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इस साल 200 आतंकियों को मार गिराया:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कश्‍मीर में एक और आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इस साल 200 आतंकियों को मार गिराया:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

सुरक्षाबलों ने कश्‍मीर में शनिवार को एक और आतंकी को ढेर कर दिया। शुक्रवार को भी एक आतंकी मारा गया था तथा एक को जीवित पकड़ लिया गया था। इसके साल ही इस साल अभी तक मारे गए आतंकियों की संख्‍या 200 हो गई है। पिछले साल 163 आतंकी 12 महीनों में मारे गए थे। इस साल 48 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं तथा आतंकियों ने 26 नागरिकों की भी जान ली है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उनके अनुसार, खुफिया एजेंसी से सूचना मिली कि अनंतनाग के लारनु इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

J&K : सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 आतंकी, इस साल कुल 200 आतंकी ढेर - Youthens  News Hindi | DailyHunt

घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल भी बरामद की है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इससे पहले कल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसपीओ मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आतंकी कुछ दिन पहले ही लश्कर में शामिल हुआ था।

इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर बाद फायरिंग रूक गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ लिया। इसकी पहचान जहांगीर भट के रूप में हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक आतंकी 2018 में मारे गए थे जब इनकी संख्‍या 271 थी और वर्ष 2010 के बाद सबसे कम आतंकी 2012 में मरे थे। तब 84 आतंकियों को मार गिराने के लिए 18 सुरक्षाकर्मियों को अपनी जान देनी पड़ी थी। ऐसे में उम्‍मीद यह की जा रही है कि इस साल का आंकड़ा शायद वर्ष 2018 के आंकड़े को छू ले।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटेन और कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा:-
Next: त्योहारी सीजन में पश्चिम रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन खुशखबरी :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.