Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लेनदेन के मामले में पुलिसकर्मी के पुत्र को मारी गोली, घायल:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लेनदेन के मामले में पुलिसकर्मी के पुत्र को मारी गोली, घायल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1a139254bfee459097379aa14776f1c36c92a25b2714ff052ba168ab8507cf52

मामा से चल रहा था रुपये लौटाने को लेकर विवाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी आगरा। सदर थाना क्षेत्र के कहरई मोड़ पर शनिवार सुबह लेनदेन के विवाद को लेकर हार्डवेयर व्यवसाई को गाली मार दी गई। आनन-फानन में घायल को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को मारी गोली, एक की मौत, बहुएं भी घायल -  News Himachali Hindi | DailyHunt

रुपये नहीं लौटाने पर विवाद

शिव धाम कॉलोनी चमरौली निवासी गौरव शर्मा का हार्डवेयर का व्यवसाय है। कॉलोनी में ही रहने वाले मामा योगेश व मनीष को गौरव ने करीब 2 वर्ष पहले 5 लाख रुपए उधार दिए थे। तय समय पर रुपये नहीं लौटाने के चलते वह तगादा कर रहा था। इसी को लेकर मामा और भांजे के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी, लेकिन आसपास के लोगों द्वारा रुपये वापस करने का समय तय करने के बाद मामले को शांत करा दिया।

गर्दन से सटाकर गोली मारने का आरोप

शनिवार सुबह नौ बजे गौरव अपनी दुकान जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर आए योगेश व मनीष ने गर्दन पर सटा कर गोली चला दी। घटना के बाद मौके से भाग निकले। गोली लगने के बाद गौरव लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी बौत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के दौरान गौरव ने बताया कि पांच लाख रुपए के लेनदेन को लेकर उसका अपने मामा योगेश व मनीष से विवाद चल रहा था। अपने रुपयों का तगादा करना उन्हें रास नहीं आ रहा था। पूर्व में भी वह धमकी दे चुके थे, आज हत्या किए जाने की नियत से हमला बोला गया है।

घायल की हालत खतरे से बाहर

विवाद के पीछे आपसी लेनदेन का मामला बताया गया है। गौरव के पिता ताज सुरक्षा थाने में हेड कॉन्स्टेबल हैं। वर्तमान में मेडिकल अवकाश पर हैं। गौरव की गर्दन में गोली लगी है। डाक्टर्स उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर पीडि़त के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 3289 लोगो ने शनिवार को देखा ताजमहल:-
Next: मिशन शक्ति बढ़ाएगा महिलाओं का सम्मान:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.