Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रोहित शेट्टी ने किया ‘सर्कस’ का ऐलान, डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

रोहित शेट्टी ने किया ‘सर्कस’ का ऐलान, डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी फिल्म ‘सिम्बा’ के बाद एक बार फिर साथ काम करने वाली है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इसका मेगा ऐलान भी कर दिया है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म का नाम है सर्कस।

Ranveer Singh teams up with Rohit Shetty again for film Cirkus: 'सिंबा' के  बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिर बनी जोड़ी, जानिए क्या है फिल्म का नाम?

रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है।

ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में होंगे। जबकि साथ ही कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले है। फिल्म के इस मेगा ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस बेहद खुश हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और देवेन वर्मा ने अहम किरदार निभाए थे।

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी बनाएगी कॉमेडी फिल्म ?

फिल्म की शूटिंग जल्द की शुरू होने वाली है। इसे मुंबई में ही शूट किया जाने वाला है। इस साल 2021 की सर्दियों में रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: कमलनाथ के बयान के खिलाफ भाजपा नेताओं का मौन उपवास, इमरती देवी के निकले आंसू:-
Next: मारुति का सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा, विभिन्न मॉडलों पर 11,000 तक की छूट:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.