Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में आज से खुल रहे हैं स्कूल:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में आज से खुल रहे हैं स्कूल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Reopen-School

19 अक्टूबर से भारत में कई राज्यों में स्कूल खुल रहे हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में सोमवार 19 अक्टूबर से राज्य सरकारों ने स्कूल खोलने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल 13 मार्च से बंद चल रहे हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से क्रमबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। हालांकि इस बारे में राज्यों को स्कूल खोलने और न खोलने को लेकर फैसला करने का अधिकार दिया गया था। दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीगढ़ और महाराष्ट्र ने अभी स्कूल न खोलने का फैसला लिया है।

कोरोना: UP-पंजाब में आज से खुल रहे स्कूल, इन नियमों का रखना होगा ध्यान –  चम्बल संदेश

उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं। स्कूल दो पालियों में चलाए जाएंगे। सुबह 8.50 से दोपहर 11.50 तक कक्षा 9 व 10 और 12.20 से 3.20 तक कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं चलाई जाएंगी। वहीं स्कूल खोलते समय कोविड 19 के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतते हुए स्कूल खोलने की न सिर्फ एसओपी जारी की है बल्कि तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजा है।

पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल
1. पंजाब में सभी कंटेनमेंट जोन में रहने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ स्कूल को अटेंड नहीं करेंगे।
2. पंजाब में सिर्फ तीन घंटे के लिए स्कूल खोले जाएंगे।

3. एक डेस्क पर एक ही स्टूडेंट बैठ सकेगा।
4. भीड़ को रोकने के लिए स्कूल के सभी गेट प्रवेश और जाने के समय खोले जाएंगे।

सिक्किम में स्कूल

सिक्किम सरकार ने आज से राज्य में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का निर्णय लिया है। कक्षाएं हफ्ते में छह दिन लगेंगी तथा शनिवार को आधे दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि अधिसूचित सरकारी अवकाश दिए जाएंगे। स्कूल आने की अनिवार्यता नहीं होगी। इसी तरह कक्षा छह से आठ की कक्षाएं दो नवंबर से, तीसरी, चौथी और पांचवीं की कक्षाएं 23 नवंबर से लगेंगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए मारुति की तरफ से बंपर ऑफर मिल रहा है और डिस्काउंट भी :-
Next: उत्तर प्रदेश में पटाखे के गोदाम में लगी भयंकर आग:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.