Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस मामला रात में ही पीड़िता के अंतिम संस्कार पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस मामला रात में ही पीड़िता के अंतिम संस्कार पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
amit-shah

हाथरस मामले में गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि SIT गठित कर सीएम योगी ने सही किया. न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमित शाह ने हाथरस मामले पर हुई राजनीति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हाथरस मामले को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं|

शव को रात में जलाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि उसके लिए जांच आयोग बिठाया गया है. कमेटी बनाई गई है. अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है और पूरी-की-पूरी जांच ही सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई है. उनका कहना है कि किसी चीज को बढ़ाकर राजनीति करना, इन प्रकार के मामलों में सही नहीं|

Nation's security supreme priority for BJP: Amit Shah - The Economic Times

मामले में यूपी सरकार की लापरवाही होने के सवाल पर अमित शाह ने कहा |

हाथरस के एक गांव की 19 बरस की एक लड़की 14 सितंबर को कथित गैंगरेप का शिकार हुई. अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला. घटना के 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई. चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. लड़की की मौत के बाद रात में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिवार वालों का कहना है कि उनकी मर्ज़ी के बिना पुलिस ने ज़बरन दाह संस्कार किया. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़का. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हुए. बाद में उत्तर प्रदेश सरकार ने तत्कालीन एसपी विक्रांत वीर, सीओ राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर जगवीर सिंह और हेड कांस्टेबल महेश पाल को निलंबित कर दिया गया था.

सीबीआई मामले की जांच कर रही है. एसआईटी भी मामले की जांच कर रही है. मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वदेशी हिन्द पार्टी छलांग मारेगी चुनावी समर में:-
Next: महिला ने लगाया गंभीर आरोप पांच पुलिसवालों ने 10 दिन तक थाने मेंकिया बलात्कार :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.