Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओटीपी के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 34 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हटे और कर दें डिलीट:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ओटीपी के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 34 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हटे और कर दें डिलीट:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
how-to-update-google-play-store-latest-version-5f577df7dc040-1599569399

गूगल प्ले स्टोर से 34 ऐप हटाए गए हैं। आशंका है कि इन ऐप की मदद से बैंक संबंधी धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था। Google के मुताबिक, ये ऐप जोकर मैलवेयर से संक्रमित हैं। जोकर मैलवेयर बैंकों में सेंधमारी करने के लिए बदनाम है। जो भी ऐप जोकर मैलवेयर संक्रमित हो जाते हैं, उस मोबाइल का एक्सेस हैकर्स के हाथ लग जाता है। इसके बाद ओटीपी या एसमएस की मदद से नेट बैंकिंग या पैमेंट ऐप ऑपरेट कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। गूगल का कहना है कि वह पिछले करीब 2 माह से इन ऐप्स पर नजर रख रहा था और अब जोकर मैलवेयर की पुष्टि होने के बाद उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है। इन ऐप पर बैन लगाने की कार्रवाई जुलाई से शुरू हो गई थी, जो सितंबर तक चली। इसी कार्रवाई के बारे में गूगल ने अब आधिकारिक जानकारी दी है। अब यूजर्स से कहा जा रहा है कि वे अपने मोबाइल से भी इन ऐप्स को डिलीट या अनइंस्टाल कर दें। साथ ही यूजर्स के कहा गया है कि वे विश्वसनीय कंपनियों द्वारा बनाए गए ऐप्स ही अपने मोबाइल में इंस्टाल करें।

Play Store Latest Version Update: How to Update Google Play Store Latest  Version on Android phones?
गूगल के मुताबिक, कैलिफोर्निया की साइबर सिक्योरिटी फर्म स्केलर ने जोकर मैलवेयर का पता लगाया है। इसके अलावा गूगल की एक टीम भी लगातार इस दिशा में काम कर रही है। गूगल के मुताबिक, 2017 से अब तक उसने 17000 से अधिक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स की लिस्ट

मिन्ट लीफ मैसेज -योर प्राइवेट मैसेज
यूनिक कीबोर्ड – फैंसी फोंट्स & फ्री इमोटिकॉन्स

Tangram App Lock

Direct Messenger

Private SMS

One Sentence Translator – Multifunctional Translator

Style Photo Collage

Meticulous Scanner

Desire Translate

Talent Photo Editor – Blur focus

Care Message

Part Message

Paper Doc Scanner

Blue Scanner

Hummingbird PDF Converter – Photo to PDF

All Good PDF Scanner

com.imagecompress.android

com.relax.relaxation.androidsms

com.file.recovefiles

com.training.memorygame

Push Message- Texting & SMS

Fingertip GameBox

com.contact.withme.texts

com.cheery.message.sendsms (two different instances)

com.LPlocker.lockapps

Safety AppLock

Emoji Wallpaper

com.hmvoice.friendsms

com.peason.lovinglovemessage

com.remindme.alram

Convenient Scanner 2

Separate Doc Scanner

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंटेस्टेंट्स को दिखाएंगे बिग्ग बॉस 14 के सीनियर्स आइना बताएंगे यह कौंन है शो में टिकने लायक :-
Next: फरवरी 2021 में देश में काबू में हो जाएगा कोरोना संक्रमण, शीर्ष वैज्ञानिकों ने किया दावा:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.