Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल: लंदन लगेगा शाहरुख खान और काजोल का स्टैच्यू, मनाया जाएगा खास जश्न:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल: लंदन लगेगा शाहरुख खान और काजोल का स्टैच्यू, मनाया जाएगा खास जश्न:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
21_10_2018-dlve_du_1_18553396

शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अगले साल 2021 में लंदन के लीसेस्टर चौक पर इसके शाहरुख खान और काजोल की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

dilwale dulhaniya le jayenge completes 23 years and still running one show  in mumbai

यूनाइटेड किंगडम में पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने ऐसी जगह बनाई है। ये बॉलीवुड इतिहास में दर्ज होगा। डीडीएलजे पहले भी कई इतिहास रच चुकी है। यह भारतीय सिनेमाघरों में काफी लंबे वक्त चलने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है।

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक प्रेम कहानी है, इसमें शाहरूख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई है। दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं। ‘हार्ट आफ लंदन बिजनेस अलायंस’ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ‍डीडीलेजे की यह प्रतिमा लंदन के बीचो बीच स्थित लीसेस्टर चौक पर फिल्माए गए सिनेमा के दृश्य का हिस्सा होगी।

इस फिल्म के एक दृश्य में राज और सिमरन एक दूसरे को क्रॉस करते हैं और तब वे एक दूसरे को जानते भी नहीं होते हैं। यह दृश्य लीसेस्टर चौक पर फिल्माया गया था। इसके अलावा और भी कई दृश्य इस जगह के हैं।

यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि काजोल एवं शाहरूख खान इस मौके पर उपस्थित होंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डांसिंग डॉक्टर, कोरोना मरीजों को खुश रखने का इनका अलग ही है अंदाज:-
Next: बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दुबई में पति विराट संग बिता रही हैं क्वालिटी टाइम:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.