Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह कॉमेडियन बोलीं- बेबी 2021 में पक्का वेलकम करूंगी:-
  • Uncategorized
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

क्या प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह कॉमेडियन बोलीं- बेबी 2021 में पक्का वेलकम करूंगी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों डांस रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ होस्ट कर रही हैं। इनके साथ पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आ रहे हैं। इस शो में भारती सिंह ने अपने फैंस से वादा किया है कि वह साल 2021 में पहले बेबी का वेलकम करेंगी।

दरअसल, शो में भारती ने बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मां ने उन्हें हर्ष का पूरा ध्यान रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। वह कहती है कि हर्ष के उठने से पहले ही वह उनके सारे काम रेडी रखती हैं। वहीं, हर्ष ने भी इमोशनल होकर बताया कि भारती उनकी पत्नी और मां का रोल अदा करती हैं।

Bharti Singh On Her Pregnancy - YouTube

इसके बाद भारती नेशनल टीवी पर फैंस से कहती नजर आती हैं कि अभी मैंने हर्ष के डमी (नकली पुतला) को अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। यह बेबी तो फेक है, लेकिन रियल बेबी 2021 में पक्का वेलकम करूंगी।

हर्ष इस पर कहते हैं कि अगर हम इस शो के अगले सीजन में होस्ट बनते हैं तो शायद बेबी को हाथ में लेकर इसे होस्ट करें। भारती इस पर कहती हैं कि क्या पता इस शो को मैं होस्ट तब कर रही हूं जब मैं एक्स्पेक्ट कर रही हूं। इसके अलावा भारती और हर्ष ने इच्छा जाहिर की कि वह चाहते हैं कि हमारा पहला बेबी एक लड़की हो।

इंडियाज बेस्ट डांसर के इस एपिसोड में कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान स्पेशल गेस्ट जज के रूप में शामिल हुईं थीं। इस दौरान शो में गीता मां और फराह खान की 29 साल लम्बी दोस्ती को ट्रिब्यूट दिया गया। गीता मां ने बताया कि जब वह 16 साल की थीं, तब से फराह से जुड़ी हुई हैं। मैं उनके चौथे बच्चे की तरह हूं।

Bharti Singh Talks About Her Pregnancy, Wants To Perform On-Stage Till The  Last Day Of Her Pregnancy

फराह ने कहा कि जब पहली बार गीता को डांस शो जज करने का आफर आया तो वह कन्फ्यूज थीं। उन्होंने ही गीता को जज बनने के लिए मनाया। उसके बाद गीता की किस्मत बदल गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉक्टर का डांस देख रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे स्टेप्स सीखूंगा:-
Next: छोटा बच्चा गाना गाते हुए पिता को लगा रहा है डांट अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यह मजेदार वीडियो आईये देखे:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.