Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस कांड में पुलिस की लापरवाही एक नाबालक का नाम आया सामने इस कांड में :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस कांड में पुलिस की लापरवाही एक नाबालक का नाम आया सामने इस कांड में :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
177702-660x330

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड में सीबीआई की टीम रात दिन एक कर जांच को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है और जिसके चलते रोज कुछ न कुछ नए खुलासे भी हो रहे हैं।

हाथरस कांडः पुलिस से छिपकर आये लड़के ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान सीबीआई के सामने पुलिस के एक-एक करके सारे कारनामे और लापरवाही बाहर आ रही है। अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों में से एक की हाईस्कूल की मार्कशीट सीबीआई सामने आई है, जिसके अनुसार वह नाबालिग है।

बावजूद इसके पुलिस ने बिना छानबीन के उसे अलीगढ़ जेल भेज दिया, जबकि कानून के मुताबिक उसे बाल सुधार गृह भेजा जाना चाहिए था। और तो और नाबालिग आरोपी की पहचान भी सार्वजनिक कर दी गई।

इसके चलते अब सीबीआई के रडार पर सस्पेंड चल रहे पुलिस वाले भी आ गए हैं। सीबीआई टीम ने सोमवार देर रात कोतवाली चंदपा में सस्पेंड किए गए सीओ रामशब्द, इंस्पेक्टर डीके वर्मा और हेड मोहर्रर महेश पाल से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की है। वहीं, सीबीआई की एक टीम अलीगढ़ जेल पहुंची थी और टीम ने चारों आरोपियों से अलग-अलग तरीके से लंबी पूछताछ की।

गौरतलब है कि हाथरस की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए पिछले 8 दिनों से सीबीआई तेजी से जांच में जुटी है और घटना से जुड़े कई अहम सबूत एकत्र कर लिए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डिप्रेशन में माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी इनको और भी हुई बीमारियाँ :-
Next: सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना की फिल्म बनी वेबसीरिज ‘बुलेट्स’, ट्रेलर में दिखी हॉटनेस:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.