Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रक्षामंत्री राजनाथ बोले- सचिन-सहवाग की जोड़ी की तरह है भाजपा का गठबंधन:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

रक्षामंत्री राजनाथ बोले- सचिन-सहवाग की जोड़ी की तरह है भाजपा का गठबंधन:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
882186-rajnath-singh

कहलगांव (बिहार)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी की तरह ही भाजपा-जदयू का गठबंधन है तथा इस बात पर तो बहस की जा सकती है कि बिहार में गठबंधन सरकार द्वारा कितना विकास किया गया किंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता।

Union Defence Minister Rajnath Singh to visit Russia for SCO meet next week  | India News | Zee News
भागलपुर जिले के कहलगांव में एक चुनावी रैली में राजनाथ ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि लोगों ने इसके 15 साल के कार्यकाल को देखा है तथा उसके कुशासन और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सुशासन के बीच के अंतर को देखा जा सकता है।

राजनाथ ने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा और जदयू का गठबंधन भारतीय क्रिकेट टीम के सचिन और सहवाग की शुरुआती जोड़ी के रूप में सुपरहिट है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने बिजली, सड़क और पानी की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की हैं, जिसकी बिहार में दशकों से कमी थी|

राजनाथ ने कहा, लोगों ने ‘लालटेन’ (राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन) के 15 साल के शासन को देखा है और उन्होंने भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार के दौरान बिहार के विकास को भी देखा है। इन दोनों सरकारों के प्रदर्शन की तुलना नहीं की जा सकती है। राज्य राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान बदल गया।

राजनाथ ने कहा, लालटेन (राजद का प्रतीक) का युग खत्म हो गया है। यह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एलईडी बल्ब का युग है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील मोदी की प्रशंसा करते हुए राजनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं।

उन्होंने ने कहा, मैं यह दावा नहीं कर रहा हूं कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए सब कुछ किया है। इस पर बहस हो सकती है कि क्या उन्होंने पर्याप्त काम किया है या कम काम किया है या अधिक किया जाना चाहिए, लेकिन उनकी ईमानदारी पर कोई बहस नहीं हो सकती है।
राजनाथ ने कहा कि कोई भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने न केवल गरीबों और दलितों को सशक्त बनाया बल्कि उनके जीवन स्तर को भी ऊपर उठाया।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद अपने वादों को पूरा किया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक गतिरोध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बिहार रेजिमेंट के सैनिकों का उल्लेख करते हुए राजनाथ ने कहा कि वह उनकी बहादुरी के लिए राज्य के लोगों के प्रति कृतज्ञ हैं।
उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि गलवान घाटी में क्या हुआ था। यह बिहार रेजीमेंट के सैनिक थे जिन्होंने हमारी मातृभूमि के गौरव को बचाया। उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया और मै उनके बलिदान के लिए आप सभी के प्रति कृतज्ञ हूं।

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए तीन चरणों 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। राजनाथ का बिहार में विधानसभा चुनाव के तीन चरणों में छह दिनों में कम से कम 18 रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
भाजपा-जदयू गठबंधन पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्यूलर तथा बॉलीवुड के सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरा है। उनके मुकाबले में विपक्षी महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और अन्य वामदल शामिल हैं। कुछ अन्य छोटे दल भी चुनाव मैदान में हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण:-
Next: बागपत में एक पुत्रवधु ही अपने ससुर की कातिल निकली :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.