Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फिर रुलाने की तैयारी में प्याज, 73 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, जानिए कारण:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

फिर रुलाने की तैयारी में प्याज, 73 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, जानिए कारण:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
BB1a2wpE

प्याज के खुदरा भाव में पिछले कुछ दिनों के दौरान तेज उछाल दर्ज किया गया है। महानगरों के मामले में प्याज का सबसे ऊंचा भाव चेन्नई में दर्ज किया गया, जहां मंगलवार को यह 73 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। प्याज उत्पादन वाले क्षेत्रों में बारिश से आपूर्तिं में पैदा हुई दिक्कतों से भाव में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में प्याज की कीमत 51 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वहीं, कोलकाता में यह 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। मुंबई में एक किलोग्राम प्याज का भाव 67 रुपये था। विशेषज्ञों और कारोबारियों का कहना है कि दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश से आपूर्तिं बाधित और खरीफ फसलों की आवक प्रभावित हुई है। आगामी हफ्तों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।

प्‍याज की कीमतों पर अंकुश के लिए केंद्र का बड़ा कदम! इन नियमों में दी ढील

नवरात्र के दौरान मांग बढ़ने से मंगलवार को सरसों, सोयाबीन और इनके तेल के भाव में तेजी रही। उधर मलेशिया एक्सचेंज में ढाई प्रतिशत तेजी से सीपीओ में सुधार आया, लेकिन मांग न होने से पामोलीन तेल की कीमत यथावत रही। बाजार सूत्रों ने बताया कि इन दिनों तेजी के रुझान के बीच सोयाबीन किसानों की हालत पतली है क्योंकि मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी जरूरत से ज्यादा बारिश के कारण लातुर और नांदेड़ जैसे इलाकों में सोयाबीन की उपज प्रभावित हुई है। इस बीच सोयाबीन के भाव में 50 रुपये का सुधार आया और दिल्ली व इंदौर में सोया तेल की कीमत 20-20 रुपये बढ़ गई।

लिहाजा मलेशिया एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत तेजी का असर सीपीओ की कीमतों पर दिखा। इसमें 50 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया। उधर आगरा की सलोनी मंडी में सरसों का भाव 6,300 रुपये क्विंटल रहा, जिससे सरसों और इसके तेल कीमतों में सुधार आया, जबकि मूंगफली के भाव में स्थिरता देखी गई।

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड का भाव चार रुपये बढ़कर 948 से 952 रुपये और सोयाबीन सॉल्वेंट की कीमत 900 से 905 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। मूंगफली तेल 1,350 से 1,370 रुपये और पाम तेल 915 से 920 रुपये प्रति 10 किलो रहा। सरसों निमाड़ी 4800 से 4850 रुपये और रायडा 4250 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

Post navigation

Previous: अब बिसाहूलाल सिंह का रिवाल्वर लहराते पुरानी तस्वीर में हुआ वायरल:-
Next: जगमगाते सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान बिग बॉस 14 से हुए बाहर:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.