Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा अंतिम वक्त में लिया था सिराज को नई गेंद सौंपने का फैसला आईपीएल 2020 :-
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा अंतिम वक्त में लिया था सिराज को नई गेंद सौंपने का फैसला आईपीएल 2020 :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
virat_1603332081

कोलकाता नाइटराइडर्स को बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के तेज गेंदबाजमोह्हमद सिराज ने इस मैच में इतिहास रचा जब वे आईपीएल मैच में दो मेडन ओवर डालने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया कि मोहम्मद सिराज को नई गेंद सौंपने का फैसला अंतिम क्षणों में लिया गया था।

जीत के बाद कोहली बोले- पिच देखकर सिराज से बॉलिंग कराई ; मॉर्गन ने कहा- पहले  गेंदबाजी करना चाहिए थी - Babadham News

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर मात्र 84 रन ही बना पाई। यह आईपीएल में किसी भी टीम का पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सबसे कम स्कोर है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 3 विकेट लेते हुए कोलकाता को जो शुरुआती झटके दिए, उनसे इयोन मॉर्गन की टीम उबर नहीं पाई।

मैच के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने सिराज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह टॉस हारना अच्छा रहा, क्योंकि हम भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बारे में सोच रहे थे। हमारा प्लान तो क्रिस मॉरिस और वॉशिंगटन सुंदर से गेंदबाजी की शुरुआत कराने का था, लेकिन अंतिम क्षणों में मॉरिस के साथ सिराज से गेंदबाजी का फैसला लिया गया
कोहली ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह बाद में लिया गया फैसला था, मैं तो वाशिंगटन सुंदर के बारे में सोच रहा था। जब हम यहां आए और पिच को देखा तो वो पूरी तरह सुखी थी। टॉस के वक्त मैंने कहा था कि यह एक अच्छी विकेट है। हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते लेकिन फ्लडलाइट में यह पिच ज्यादा अच्छी रही।’

उन्होंने बताया की टीम को इतनी अच्छी जीत कैसे मिल रही है। कोहली ने कहा, ‘मैनेजमेंट ने एक निश्चित संस्कृति बनाई है। हमारे पास प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी भी तैयार होता है। हमारे खिलाड़ी भी इसे क्रियान्वित करने को तैयार रहते हैं तभी हम इतने अच्छे नजर आ रहे हैं।’

विराट ने कहा, ‘पिछला साल मोहम्मद सिराज के लिए अच्छा नहीं रहा था और लोगों ने उसकी बहुत आलोचना की थी। इस साल सिराज ने नेट्स पर जमकर मेहनत की और वो अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। उसे इसका रिजल्ट भी मिल रहा है और हम चाहेंगे कि वो इस प्रक्रिया को जारी रखें।

Post navigation

Previous: लॉन्च किया गया रेलाइन्स जिओ मेड इन इंडिया ब्राउजर, 8 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट:-
Next: यह है आज की मेष राशि का प्रभाव :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.