Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमिताभ बच्चन पर अपने पैतृक गांव की सुध नहीं लेने का लगता रहा है आरोप, अब करने जा रहे यह काम:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अमिताभ बच्चन पर अपने पैतृक गांव की सुध नहीं लेने का लगता रहा है आरोप, अब करने जा रहे यह काम:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
amitabh-achchan-1

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से दर्शकों को बताते रहते हैं। वहीं अब ‘केबीसी’ के सेट से अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसकी वजह से उनके पैतृक गांव ‘बाबू पट्टी’ में खुशी का माहौल है।
अमिताभ बच्चन पर अक्सर यह इल्जाम लगता रहा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गंव बाबू पट्टी की कभी सुध नहीं ली। लेकिन अबअमिताभ ने अपने पैतृक गांव आकर स्कूल खुलवाने जैसे सामाजिक कार्य कराने की भी बात कही है। बिग बी के इस फैसले से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन भी कोविड19 पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट  नेगेटिव - The Financial Express

दरअसल अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने गांव बाबू पट्टी प्रतापगढ़ को याद किया था। इस दौरान अमिताभ से एक प्रतिभागी के रिश्तेदार ने आग्रह किया कि वह अपने गांव बाबू पट्टी जरूर जाएं। इस पर अमिताभ ने कहा कि मुझे वहां जाना है और वहां के लिए कुछ करना भी है। भले ही वह स्कूल का निर्माण हो या फिर कुछ और। बाबू पट्टी गांव बिग बी का पैतृक गांव भले ही है, मगर उनका सीधा संपर्क पैतृक गांव से कभी नहीं रहा। न ही गांव के किसी व्यक्ति से वह परिचित हैं। जया बच्चन को बाबू पट्टी आए 14 साल बीत गए, लेकिन बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य बाबू पट्टी नहीं आया। सालों से बाबू पट्टी गांव बिग बी के नाम पर सुर्खियां बटोर रहा है, मगर उसे अमिताभ बच्चन के दर्शन आज तक नहीं हुए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दो हफ्ते के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को मिले 64 लाख रुपए, रुबीना दिलैक को मिल रही है सबसे ज्यादा फीस बिग्ग बॉस 14 :-
Next: बिहार में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सुशील मोदी भी हुए कोरोना संक्रमित:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.