Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आरआरआर’ से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक आया सामने, कोमाराम भीम के किरदार में आएंगे नजर:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आरआरआर’ से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक आया सामने, कोमाराम भीम के किरदार में आएंगे नजर:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
c3qgpmdg_junior-ntr_625x300_22_October_20

बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही फिल्म से जूनियर एनटीआर का पहला लुक जारी करेंगे।

Junior NTR First Look In RRR Out Ajay Devgn Reaction On It Video Viral On  Internet - फिल्म RRR में जूनियर एनटीआर का पहला लुक हुआ रिलीज, अजय देवगन  बोले - Only

अब, आरआरआर से जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज कर दिया है जो बेहद इंटेंस और दमदार नज़र आ रहा है। इस फिल्म में अभिनेता भीम की भूमिका निभा रहे हैं।

यूट्यूब पर इस क्लिप ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का धांसू अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है।
इससे पहले, मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक जारी किया था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब फिल्म मेकर्स तेजी के साथ अपने काम में जुट गए हैं। ऐसे में फर्स्ट लुक और कुछ झलकियां भी सामने आने लगी हैं।

"फ़िल्म आरआरआर" के जूनियर एनटीआर का पहला लुक 22 अक्टूबर को -  Sangri Times

फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ के लिए तैयार है। आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है।

Post navigation

Previous: 7 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज:-
Next: सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण और कोरोना की खतरनाक मार एक साथ ही :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.