Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दशहरा में भरेंगे फार्म और दीपावली के बाद होंगी बोर्ड कक्षाओं की पूर्ण परीक्षाएं:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दशहरा में भरेंगे फार्म और दीपावली के बाद होंगी बोर्ड कक्षाओं की पूर्ण परीक्षाएं:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

शिक्षा सत्र 2019-20 की बोर्ड परीक्षा में असफल रहे दसवीं व 12वीं के परीक्षार्थियों को अपने ही स्कूल में पास होने का दूसरा अवसर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा में पूरक की पात्रता पाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 24 अक्टूबर यानि अष्टमी से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे, जिसके लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। पूरक की परीक्षाएं दीपावली के बाद 28 नवंबर से आयोजित की जाएंगी। नियमित छात्र-छात्राओं के लिए वहीं परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां से उन्होंने प्रवेश लेकर पढ़ाई की है।

MP Board Class 10 Result 2019: Gagan Dikshit, Ayushman joint toppers |  ummid.com

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा-2020 अगले माह 28 नवंबर से शुरू होगी। हाई व हायर सेकेंडरी व व्यावसायिक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसके लिए संबंधित परीक्षार्थियों को आठ दिन का समय दिया जाएगा। 31 अक्टूबर को आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस वर्ष हाई स्कूल की पूरक परीक्षा व अवसर परीक्षा में जिले से करीब एक हजार पांच सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह हायर सेकेंडरी की 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक की पात्रता पाने वाले नियमित विद्यार्थियों समेत करीब साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड से जारी निर्देश के अनुसार पूरक व अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र वहीं होंगे, जिस विद्यालय से उन्होंने नियमित रूप से अध्ययन कर शिक्षा प्राप्त की है।

दसवीं में 782 को मिलेगा दूसरा अवसर

शिक्षा सत्र 2019-20 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम पर गौर करें तो जिले का औसत रिजल्ट 78.65 फीसदी रहा, जिसमें से 83.08 फीसदी बालिकाएं और 73.24 फीसदी बालक उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में छह हजार 471 बालक व सात हजार 886 बालिकाएं शामिल हुई थीं, जिसमें से चार हजार 740 बालक व छह हजार 552 बालिकाएं पास हुई। सात सौ 82 विद्यार्थियों को पूरक मिला है जिनमें 383 छात्र और 399 छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड की मुख्य परीक्षा समेत कक्षा उत्तीर्ण करने पांच अवसर मिलते हैं।

12वीं में इस बार 20 प्रतिशत बच्चे पूरक

12वीं में चार हजार 523 बालक व पांच हजार 665 बालकाओं समेत इस वर्ष दस हजार 188 ने परीक्षा दी थी, जिनमें चार हजार 712 बालिकाएं व तीन हजार 280 बालक समेत सात हजार 992 विद्यार्थी सफल रहे। बालिकाओं की सफलता 83.19 प्रतिशत व 72.51 प्रतिशत बालक परीक्षा में पास हैं। एक हजार 316 में से 679 बालक व 637 बालिकाएं पूरक की पात्रता में हैं। इसके अलावा द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ अवसर की परीक्षाएं भी इस बीच आयोजित होंगी।

Post navigation

Previous: प्राइवेट लाइब्रेरी से संवार रहे कॅरियर:-
Next: नदी में पुल नहीं, स्वास्थ्य- शिक्षा की सुविधाओं को लेकर दिक्कत में फंसे ग्रामीण:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.