Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सार्दिनिया में हरे फर के साथ जन्मा अनदेखा कुत्ते का पिल्ला:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सार्दिनिया में हरे फर के साथ जन्मा अनदेखा कुत्ते का पिल्ला:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
b034f49bdfe8aa1ab04719d834835e3d

इतालवी किसान क्रिस्टियन मलोकोसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था, जब उसके 8 कुत्तों में से एक, स्पीलाचिया ने एक हरे रंग के कुत्ते के पिल्ले बच्चे को जन्म दिया था।

कैलिफोर्निया में जन्मा हरे रंग का ये यूनीक जर्मन शेफर्ड डॉग - 24Ghante  Online | DailyHunt

9 अक्टूबर को पैदा हुए 5 कुत्ते के बच्चों में से एक कुत्ते के बच्चे का रंग हरा है। पिस्ते के कलर का। यही कारण है कि इस अनोखे रंग के कुत्ते के बच्चे को पिस्ताचो नाम दिया गया है। नवजात 4 कुत्ते के बच्चे सफेद फर वाले हैं। ये चारों बच्चे अपनी मां पर गए हैं सिवाय पिस्ताचो के।

सार्दिनिया के भूमध्यसागरीय द्वीप पर मलोकोसी अपने बहनोई गियानन्गेलो लिपेरी के साथ खेती का काम करते हैं। कुत्ते के लिए हरे रंग के फर के साथ पैदा होना बेहद दुर्लभ है। यह सोचा जाता है कि यह तब होता है, जब पीले रंग के पिल्लों का अपनी माँ के गर्भ में एक हरा वर्णक होता है, जिसे बिल्विनडिन कहते हैं। यह वही रंगद्रव्य है, जो ब्रूस में हरे रंग का कारण बनता है।
पिस्ताचो भले ही हरे रंग के साथ जन्मा हो लेकिन उसके शरीर हरा कलर सदैव कायम नहीं रहेगा। जन्म के बाद से हरे रंग की चमक दिन-ब-दिन फीकी पड़ती जा रही है। जैसे-जैसे वह बड़ा होगा, हरा रंग भी जाता जाएगा।

किसान मलोकोसी ने कहा कि मैंने पिस्ताचो को दूसरे कुत्तों से अलग कर दिया है। अब वह अपनी मां स्पीलाचिया के साथ मेरे खेत पर ही रहेगा और मैं उसे अपनी भेड़ों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित करूंगा।
मलोकोसी ने यह भी कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के इन कठिन समय के दौरान, हरा रंग आशा और भाग्य का प्रतीक है, इसलिए शायद इसका मतलब यह था कि पिस्ताचो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: खुशखबरी सरकार ने दी अंतरराष्ट्रीय यात्रा और वीजा प्रतिबंधों में काफी छूट :-
Next: कोरोनावायरस की चपेट में आईं रितिक रोशन की माँ डर से किया खुद को होम क्वारंटीन:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.