Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जन्मदिन की हार्दिक बधाई बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रभास, इतने करोड़ रुपए है नेटवर्थ:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जन्मदिन की हार्दिक बधाई बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रभास, इतने करोड़ रुपए है नेटवर्थ:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
26_02_2020-prabhasnag

सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रभास तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके चाचा कृष्णम राजू उप्पालापाटि तेलुगु के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्‍म बाहुबली और बाहुबली 2 ने प्रभास को जो स्‍टारडम दिया वो बहुत कम अभिनेताओं को मिल पाता है।

Prabhas to team up with Mahanati director Nag Ashwin next

इन फिल्‍मों के बाद प्रभास हिन्दी बेल्‍ट में भी खूब चर्चित हो गए। प्रभास साउथ के हाइएस्ट पेड एक्टर में से एक है। यही वजह है कि प्रभास बेहद लग्‍जरी लाइफ स्‍टाइल जीते हैं। वह ऐसी-ऐसी महंगी चीजों के शौकीन हैं जिन्‍हें पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

प्रभास की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेट वर्थ 160 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है। प्रभास कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं और इसके लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। प्रभास की कमाई का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब की लिस्‍ट में भी शुमार हैं। प्रभास लगभग 7 करोड़ रुपए आयकर के भरते हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभास इस फिल्म में निभाने जा रहे ज्योतिष की भूमिका |  NewsTrack Hindi 1

प्रभास का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में आलीशान बंगला है जिसे उन्‍होंने 2014 में खरीदा था। प्रभास बेहतरीन कारों के शौकीन भी हैं। उनके लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर भी शामिल है। इसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपए है। वहीं, प्रभास की सबसे महंगी गाड़ी रॉयल रॉयस फैंटम है। इस कार की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है।

वहीं प्रभास दक्षिण भारत के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में लगा है। प्रभास ने साल 2002 में फिल्‍म ईश्वर के साथ अपना फिल्म करियर शुरू किया था। साल 2003 में वह फिल्‍म राघवेन्द्र में नजर आए। 2004 में वे फ‍िल्‍म वर्धन में दिखाई दिए। साल 2005 में वह पहली बार बाहुबली फिल्‍म के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की फिल्‍म छत्रपति में भूमिका निभाई और छा गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्या बालन ने मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू की ‘शेरनी’ की शूटिंग, वन्य अधिकारी के किरदार में आएंगी नजर
Next: पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को हार्टअटैक, अस्पताल में हुए है भर्ती गंभीर हालत :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.