Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक खरीद केंद्र में 500 किसानों से ही खरीदा जाएगा धान, ये होंगे नियम:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एक खरीद केंद्र में 500 किसानों से ही खरीदा जाएगा धान, ये होंगे नियम:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
dhan_3617246_835x547-m

एक उपार्जन केंद्र में इस साल 500 किसानों से ही धान खरीदा जाएगा। अमले ने इसके लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक केंद्र पर अधिकतम 500 किसानों से धान खरीदी करने कहा है। पिछले साल हुई केंद्रवार आवक, भंडार क्षमता व अन्य व्यवस्थाओं का आंकलन कर खरीद संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। पिछले साल 83 धान खरीद केंद्र बनाए गए थे। इस साल इनकी संख्या बढ़कर दो गुनी तक पहुंच सकती है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि एसडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर केंद्र बनाए जाएंगे।

Preparation Of Paddy Crops Purchase Completed In Cg - छत्तीसगढ़ में धान  खरीदी की तैयारी पूरी, पंजीकृत किसानों को जारी हुए ATM | Patrika News

संक्रमण रोकथाम के लिए करें उपाय : कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा खरीद से जुड़े अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को खरीद केंद्र का निरीक्षण कर यहां किसानों के लिए की गई जरूरी सुविधाओं के साथ भंडारण, परिवहन व्यवस्था का अवलोकन करने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को केंद्रों पर सभी जरूरी संसाधन जैसे तोलकांटा, बारदाने, हमाल, ऑपरेटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मानव संसाधन का पूर्व में ही प्रशिक्षण करवाने को भी कहा है।

कलेक्टर ने केंद्रों को मॉडल के रूप में तैयार करने के साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था की बेहतरी का ख्याल रखने कहा है। व्यवस्थित खरीदी, सुरक्षित रख-रखाव के साथ ही वेयर हाउस में भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केंद्र दूरी के हिसाब से किसानों के लिए सुविधाजनक हो, पेयजल, छाया, शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। मैपिंग अनुसार गोदामों में भंडारण की व्यवस्था करने अधिकारियों को कहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में नहीं होता रावण का दहन ऐसा क्यू आइये जानते है :-
Next: कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये गिफ्ट, देवी माँ होंगी प्रसन्न :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.