Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लवीना एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोप, बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लवीना एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोप, बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी और एक्ट्रेस लवीना लोध ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर भट्ट परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैंl उन्होंने कहा कि महेश भट्ट का भांजा और उनका पति सुमित सबरवाल फिल्मी कलाकारों को ड्रग्स और लडकियां सप्लाई करता हैl उन्होंनेमहेश भट्ट को बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन बताया।

महेश भट्ट पर भांजे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, बॉलीवुड का डॉन बताते हुए  किया बड़ा खुलासा

वीडियो में लवीना ने महेश भट्ट पर भी परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया हैl लवीना ने वीडियो की शुरुआत में खुद को महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी के तौर पर बताया हैl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड के कलाकारों को सुमित लड़कियां और ड्रग्स की सप्लाई करता हैं और महेश भट्ट को इन बातों की जानकारी हैl उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सुमित से तलाक के लिए अर्जी दी हैl साथ ही वो कहती है कि महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन है और वह कई लोगों के करियर पर्दे के पीछे रहकर तबाह कर चुके हैंl लवीना का वीडियो आने के बाद महेश भट्ट ने अपने वकील के माध्यम से एक बयान जारी किया हैl

लवीना वीडियो में महेश भट्ट के बारे में कहती है, ‘अगर आप महेश भट्ट की बात नहीं मानते तो वह आपकी जिंदगी हराम कर देते हैंl महेश भट्ट ने कई लोगों का जीवन खराब कर दिया हैl वो एक फोन करते हैं और लोगों का काम चला जाता हैl जब से मैंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वो मेरे घर में घुसने और मुझे घर से निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैंl यहां तक पुलिस भी मेरी मदद नहीं करती और मैं बहुत मुश्किल से शिकायत दर्ज करा पाती हूंl अभी तक किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया हैl’ लवीना ने आगे कहा, ‘मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगेl’

Luviena Lodh allegation on Mahesh Bhatt video goes viral | VIDEO: इस एक्ट्रेस  ने महेश भट्ट को बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'DON', लगाए गंभीर आरोप | Hindi  News, राजस्‍थान

इन आरोपों का महेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स द्वारा खंडन किया गया है। विशेष फिल्म्स के कानूनी सलाहकार नायक एंड कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इस तरह के आरोप न केवल झूठे और अपमानजनक हैं, बल्कि कानून में इनके गंभीर परिणाम हैं। हमारे मुवक्किल कानूनी सलाह लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

Post navigation

Previous: कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये गिफ्ट, देवी माँ होंगी प्रसन्न :-
Next: साल भर से फ्रीज में रखे नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 की मौत, सेवन से पहले रखें इन बातों का ध्यान चीन की घटना :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.