Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेन स्टोक्स के IPL में दूसरे शतक से राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बेन स्टोक्स के IPL में दूसरे शतक से राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rr-vs-mi-1603634104

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के 60 गेंद में नाबाद 107 रन और संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स  ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2020  के प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रखी। रॉयल्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

IPL 2020 Mumbai Indians Vs Rajasthan Royals Match In Abudhabi

जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बनाए। स्टोक्स ने 2017 के बाद टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ते हुए 60 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

वहीं सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 31 गेंद में 4 चौकों और 3 छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली। आखिरी 2 ओवर में रॉयल्स को 10 रन की जरूरत थी लेकिन स्टोक्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर पेटिंनसन को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया। आईपीएल में स्टोक्स का यह दूसरा शतक था|

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के बाद रॉयल्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई 11 मैचों में 14 अंक के साथ शीर्ष पर है । मुंबई को प्लेआफ में पहुंचने के लिए बस एक जीत की जरूरत है जबकि रॉयल्स को न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी।

इससे पहले हार्दिक पांड्‍या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 195 रन बनाए थे। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाए लेकिन बाद में हार्दिक ने इस सत्र में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। सौरभ तिवारी ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 25 गेंद में 34 रन बनाए। आखिरी चार ओवरों में गत चैम्पियन टीम ने 74 रन बनाए।

तिवारी और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। तिवारी ने आर्चर के डाले 17वें ओवर में 2 चौके और एक छक्का लगाया जबकि हार्दिक ने अगले ओवर में अंकित राजपूत को 4 छक्के उड़ाए। इस ओवर में 27 रन बने। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कार्तिक त्यागी को तीन छक्के और दो चौके लगाए।
इससे पहले मुंबई ने क्विंटन डिकॉक (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद ईशान किशन (36 गेंद में 37 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 40 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। किशन और सूर्य ने तेज गेंदबाज राजपूत को एक एक छक्का लगाया। सूर्य ने श्रेयस गोपाल के फेंके नौंवे ओवर में 2 चौके जड़े।

मुंबई ने हालांकि किशन, सूर्य और कीरोन पोलार्ड (6) को जल्दी आउट करके वापसी की कोशिश की। मुंबई का स्कोर इस समय 4 विकेट पर 101 रन था। किशन ने त्यागी की गेंद पर थर्डमैन में आर्चर को कैच थमाया। सूर्य और पोलार्ड को गोपाल ने पैवेलियन भेजा। सूर्य ने बेन स्टोक्स को आसान कैच थमाया जबकि पोलार्ड गुगली पर बोल्ड हो गए। मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाने में सफल हुई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन से तनाव के बीच भारत-अमेरिका की 2+2 वार्ता, दोनों देशों में इन मुद्दों पर होगी चर्चा:-
Next: बिहार चुनाव आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर होगा मतदान:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.