Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आई पीएल 2020 अनुष्का ने रेड ड्रेस में पति विराट को किया चीयर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप हुई पिक्चर वायरल :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आई पीएल 2020 अनुष्का ने रेड ड्रेस में पति विराट को किया चीयर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप हुई पिक्चर वायरल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ANUSHKA_5f967b8235a0c

बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड के स्टनिंग कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। 27 अगस्त को ऑफिसियली एनाउंसमेंट के बाद अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। अक्सर ही बेबी बंप को स्टाइल में फ्लॉन्ट करते हुए व उनकी पिक्चर्स सामने आती हैं। इंग्लिश वेबसाइट स्पाॅटबाॅय में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के मैच की वजह से माॅम टू बी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

anushka sharma flaunts baby bump in red dress while RCB and CSK match in  dubai | IPL मैच के दौरान विराट को चीयर करने पहुंची अनुष्का, रेड ड्रेस में  किया बेबी बंप

इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों उनकी चेरी रेड ड्रेस वाली एक पिक्चर छाई है। इस पिक्चर में अनुष्का शर्मा आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और टीम को चीयर्स करने के साथ-साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा चेरी रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत और खुश लग रही हैं। अनुष्का ने कान में गोल्डेन कलर के झुमके और हाथ में वाॅच पहन रखी है। उनके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान सबका दिल जीत रही है क्योंकि इस अंदाज में वह काफी क्यूट लग रही हैं।

अनुष्का हर मैच में पति को चीयर करने के लिए स्टैंड में रहती हैं। इससे पहले विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुष्का संग एक रोमांटिक इमेज शेयर की थी। इस पिक्चर में दोनों स्विमिंग पूल में रोमांस करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा पिक्चर के बैकग्राउंड में ढलता हुआ सूरज नजर आ रहा था। उनकी यह रोमांटिक पिक्चर उनके फैंस को काफी पसंद आई थी। बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था कि वह जनवरी 2021 में एक बच्चे को जन्म देंगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जहरीली धूल की चादर ने गायब किया दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज:-
Next: मेरठ में त्योहार के बीच लापरवाही उल्लंघन हुआ सोशल डिस्टन्सिंग का तो कार्रवाई करना मजबूरी:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.