Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फ्री लेफ्ट को रॉन्ग साबित कर रहे लखनवाइट्स:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

फ्री लेफ्ट को रॉन्ग साबित कर रहे लखनवाइट्स:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
68917685

चौराहों पर रेड लाइट होने पर लेफ्ट लेन घेरने की वजह से लगता है लंबा जाम

ट्रैफिक पुलिस शुरू करेगी अभियान, लेफ्ट लेन घेरने वाले लोगों का होगा चालान

Nomination roadshow triggers gridlock in Lucknow | Lucknow News - Times of  India

07 चौराहों पर शुरू हो चुका है फ्री लेफ्ट कॉन्सपेप्ट

20 चौराहों पर है फ्री लेफ्ट शुरू करने की तैयारी
20 चौराहों पर एएनपीआर कैमरे से हो रही फ्री लेफ्ट की निगरानी

शहर में करीब-करीब हर चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लग चुके हैं। उन पर कैमरे भी इंस्टॉल हो चुके हैं, नतीजा ट्रैफिक बेहद अनुशासित होकर ट्रैफिक सिग्नल से गवर्न हो रहा है। पर, इस अनुशासन के बीच लोगों की एक लापरवाही चौराहों पर ट्रैफिक जाम का सबब बन रही है। लखनवाइट्स रेड सिग्नल पर लेफ्ट लेन को भी बख्शने के मूड में नहीं दिखते। पूरी रोड घेर लेने की वजह से बाएं जाने वाले वाहनों को भी ग्रीन सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है और बेवजह वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे बेपरवाह वाहन चालकों सख्ती के लिये लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। अब इन वाहन चालकों को अपनी लापरवाही के लिये जुर्माना भुगतना होगा।

लेफ्ट लेन से बेपरवाह

राजधानी के तमाम बड़े चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल इंस्टॉल होने के साथ-साथ लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने ‘फ्री लेफ्ट’ कॉन्सेप्ट की शुरुआत की।
इरादा था कि जिन वाहन चालकों को बाएं दिशा में जाना हो उन्हें चौराहे पर वेट न करना पड़े और वे बेरोकटोक बायीं दिशा में जा सकें।
इसके लिये इन चौराहों पर बायीं लेन को फ्री रखने के लिये डिवाइडर कोन या बैरियर भी लगाए गए। ताकि, लोग उस लेन को बायीं दिशा में जाने वाले वाहनों के लिये खाली रखें।

आलम यह है कि सीधे जाने वाले वाहन भी रेड लाइट सिग्नल होने पर बेपरवाह होकर लेफ्ट लेन पर खड़े होकर ग्रीन सिग्नल का वेट करते हैं।

हर रोड पर स्टाफ लगाना नामुमकिन

एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णेदु सिंह ने बताया कि सीधे जाने वाले वाहन लेफ्ट लेन को ब्लॉक कर खड़े हो जाते हैं। लिहाजा, बायीं दिशा में जाने वाले वाहनों को मजबूरन ग्रीन सिग्नल होने तक इंतजार करना पड़ता है। इसकी वजह से रोड पर लंबा जाम लगता है और ट्रैफिक क्लियर करने में काफी समय भी खराब होता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की ड्यूटी लेफ्ट लेन खाली कराने में लगाई जाती है लेकिन, हर लेफ्ट लेन पर हर वक्त ट्रैफिक पुलिस कॉन्सटेबल की ड्यूटी लगाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग जब तक खुद जागरूक नहीं होंगे इस समस्या से निजात मिलना मुश्किल है।

भरना होगा 1000 रुपये जुर्माना

एडीसीपी पूर्णेदु सिंह ने बताया कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स का पाठ पढ़ाने के लिये लखनऊ ट्रैफिक पुलिस जल्द अभियान शुरू करेगी। इसके तहत शुरुआत में लोगों से गुजारिश कर उन्हें लेफ्ट लेन दोबारा न घेरने को कहा जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में मोटर व्हीकल्स एक्ट की धारा 129 के तहत ऐसे वाहन चालकों का 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा।

लेफ्ट लेन ब्लॉक करने की वजह से चौराहों पर वाहनों की तादाद बेवजह बढ़ जाती है और लंबा जाम लगता है। इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लखनऊ ट्रैफिक पुलिस जल्द अभियान चलाएगी।

Post navigation

Previous: पीडीपी से इस्तीफा देने के बाद वेद महाजन बोले हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारा गौरव, कई और नेता छोड़ सकते हैं महबूबा मुफ्ती का साथ:-
Next: कोरोना की दूसरी लहर आई तो 50 फीसदी तक घटेगा स्कूलों में कोर्स:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.