Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चिराग को भाजपा से उम्मीद, नीतीश को जेल भेजने की करते हैं बात:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

चिराग को भाजपा से उम्मीद, नीतीश को जेल भेजने की करते हैं बात:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
chirag-vs-nitish

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में इस बार भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी तथा ‘7 निश्चय योजना’ में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाकर दोषियों को सजा दी जाएगी, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हों।

लोजपा अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद पासवान ने मंगलवार को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व यहां लोजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के तहत पक्की गली-नाली और हर घर नल का जल योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जब इस योजना में हुए भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच कराने की वह मांग कर रहे हैं तो कुछ लोगों को इससे घबराहट हो रही है।

चिराग का CM पर हमला, कहा- सरकार में आये तो नीतीश कुमार को भेजेंगे जेल –  Navyug Sandesh

पासवान ने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री कुमार की नाक के नीचे इस योजना में भ्रष्टाचार किया जा रहा है और वह मौन साधे हुए हैं। इस योजना में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी बिहार के 12 करोड़ों लोगों को तो है, लेकिन मुख्यमंत्री कुमार नादान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो कहेगा कि इस योजना में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

पासवान ने कहा कि इस मामले की जांच के नाम पर ही मुख्यमंत्री कुमार घबरा गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में हुए भ्रष्टाचार की राशि कुमार को मिलती है। यदि ऐसी बात नहीं है तो फिर जांच कराने के नाम पर क्यों बौखलाहट में है। जांच से पहले इतनी घबराहट ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा कि प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और वे अभी भी जेल में हैं।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कुमार की साठगांठ के बगैर शराब नहीं बिक सकती है, घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। यह बात जरूर है कि मुख्यमंत्री को सिर्फ इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर शराब तस्करों से पैसा लेते हैं।
पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की हार को देखते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री कुमार की तस्वीर पोस्टर से हटा दी है। सात निश्चय योजना को लेकर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में बदनाम बिहार अब बदहाल बिहार हो गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर के कदीर को टीवी सीरियल में ऐसे मिला ब्रेक अब्दुल क़ादिर खान अब कर रहे कुछ नयी तैयारी:-
Next: यूपीसीडा के प्रधान महाप्रबंधक अरुण मिश्रा भ्रष्टाचार के आरोप में हुए गिरफ्तार:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.