Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में 40 नए मानव तस्करी रोधी थाने का होगा निर्माण:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश में 40 नए मानव तस्करी रोधी थाने का होगा निर्माण:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
amaam_1582105501

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों में अब महिलाओं और बच्चों की तस्करी की जांच के लिए मानव तस्करी रोधी पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे।

राज्य के सभी जिलों में तस्करी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए इन पुलिस थानों का निर्माण किया जाएगा।सोमवार को सरकार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, 40 नए एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी, जिनकी कार्यप्रणाली पुलिस थानों के ही जैसी होगी। प्रदेश में पहले से कुल 35 मानव तस्करी रोधी इकाइयां हैं, जिनका गठन साल 2011 और 2016 में तत्कालीन सरकारों द्वारा किया गया।

Yogi Adityanath: UP CM Yogi Adityanath On Samajwadi Party Leaders Over  Uttar Pradesh (Vidhan Sabha) Assembly Session 2020 | मुख्यमंत्री योगी बोले-  कोई मरने के लिए आएगा तो जिंदा कैसे बचेगा? हिंसा

सरकार के प्रवक्ता ने कहा, इन पुलिस स्टेशनों के पास एफआईआर दर्ज करने, जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के अधिकार होंगे।

ये थाने केंद्र सरकार के महिला सुरक्षा प्रभाग के निर्देश पर स्थापित किए जा रहे हैं और केंद्र द्वारा इनके निर्माण के लिए राशि भी आवंटित की गई है।

प्रवक्ता के मुताबिक, 40 नए पुलिस स्टेशनों के लिए हर एक को 15 लाख रुपये के हिसाब से कुल छह करोड़ रुपये और पहले से स्थापित 35 पुलिस स्टेशनों के लिए हर एक को 12 लाख रुपये के हिसाब से 4.20 करोड़ रुपये राज्य सरकार को दिए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर में अब कोई भी बना सकता है घर केंद्र सरकार का आया बड़ा फैसला:-
Next: प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड जीतने पर मां का था कुछ ऐसा रिएक्शन:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.