Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी में रहने वाले लोगो पर मंडराया है एक साथ दो परेशानियों का दोहरा साया कोरोना संक्र्रमण तथा प्रदुषण :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजधानी में रहने वाले लोगो पर मंडराया है एक साथ दो परेशानियों का दोहरा साया कोरोना संक्र्रमण तथा प्रदुषण :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
f210c0ec6353ee25cb11f0786b733a2e_412_696

राजधानी के लोग वर्तमान में दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तो अबोहवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है तो दूसरी तरफ जानलेवा कोरोनावायरस के दिन-प्रतिदिन रिकॉर्डतोड़ नए मामले आ रहे हैं। राजधानी की हवा में गुणवत्ता का स्तर एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी से बढ़कर गंभीर स्थिति की श्रेणी में पहुंच गया है।

राजधानी में में वायु गुण (एक्यूआई) का स्तर 400 को लांघ गया है, जो सबसे अधिक खराब माना श्रेणी में आता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह अलीपुर में एक्यूआई 405 तो आनंद विहार में यह स्तर 401 दर्ज किया गया। वजीरपुर में यह 410 था।

Corona virus and pollution double hit people of capital Delhi : Outlook  Hindi

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार जहांगीरपुरी में एक्यूआई का स्तर 420 मापा गया। लोधी रोड में आईक्यूयू 311, आरके पुरम में 376, आईटीओ पर 384 और पंजाबी बाग में 387 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। उधर दिल्ली में बुधवार शाम कोरोना के रिकॉर्ड 5,163 नए मामले सामने आए हैं।

राजधानी में कोरोनावायरस के रिकॉर्डतोड़ नए मामले और अबोहवा के बुरी तरह दूषित होने को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को अभी नहीं खोलने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले आदेश में 31 अक्‍टूबर तक स्‍कूल बंद किए गए थे और अब अगले आदेश तक यह बंद रहेंगे

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जेईई मेन्स की परीक्षा में किया था एक टॉपर ने फ्रॉड अब पिता के साथ 3 अन्य व्यक्ति हुए गिरफ्तार :-
Next: चिराग के व्यवहार से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी की ख़ामोशी देखते हुए पड़े नीतीश अकेले :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.