Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निकिता मर्डर केस में करणी सेना की विवादित मांग- आरोपी को चौराहे पर मारी जाए गोली:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निकिता मर्डर केस में करणी सेना की विवादित मांग- आरोपी को चौराहे पर मारी जाए गोली:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू आज हरियाणा में मृतका निकिता के घर पहुंचे. निकिता के परिवार वालों से मुलाकात की. अम्मू ने कहा कि हम हरियाणा सरकार से मांग करते है कि निकिता के परिवार को जल्द न्याय दिलाए. 2018 में परिवार पर दबाव डालकर मामला शांत करवा दिया गया था | एसआईटी (SIT) 2018 से इसकी जांच कर रही है. फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द न्याय मिले |
वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लव जेहाद रोकने के लिए अगर हमें क़ानून भी हाथ में लेना पड़ा तो जरूर लेंगे. हम खून के बदले खून की मांग करते हैं. फ़रीदाबाद चौक पर आरोपी को गोली मारी जाए|

सरकार बोली- एसआईटी जांच कर रही है, किसी को नहीं बख्शेंगेपुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया रेहान नूंह जिले का रहने वाला है. मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. मंगलवार को इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

crime | Khabar7

वहीं राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसीपी क्राइम अनिल कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी की टीम कर रही है. विज ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि मामले की जल्दी जांच करवाकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए |

सोमवार को कॉलेज के बाहर छात्रा को सरेआम मार दी थी गोली
हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सोमवार को अग्रवाल कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवती का नाम निकिता है और वो परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल रही थी. इस दौरान बाहर सफेद रंग की आई-20 कार में मौजूद दो युवकों ने उसे जबरन किडनैप कर कार में बिठाने की कोशिश की |

इस पर निकिता ने शोर मचाया और वहां से भागी तो आरोपी तौसीफ ने पीछा कर उसे नजदीक से गोली मार दी. गोली लगने से निकिता जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. निकिता के परिवारवालों का कहना है कि तौसीफ उससे धर्म परिवर्तन कर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था. लेकिन उनकी बेटी इससे इनकार कर रही थी |

Post navigation

Previous: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक के लिए मृदा परीक्षण फरीदाबाद में शुरू:-
Next: हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कोरोना पॉजिटिव :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.