Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गृहमंत्री अमित शाह ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि कहा- मजबूत भारत की नींव उन्होंने ही रखी थी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गृहमंत्री अमित शाह ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि कहा- मजबूत भारत की नींव उन्होंने ही रखी थी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आज कहा कि आज के मजबूत भारत की नींव उन्होंने ही रखी थी। सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर शाह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रतिबिम्ब व हर भारतीय के हृदय में बसने वाले लौहपुरुष सरदार पटेलजी को कोटिश: नमन!

Amit Shah give tribute birth anniversary Home Minister Sardar Vallabhbhai  Patel

आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर उन्होंने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण व विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला सकता।

उन्होंने कहा कि संविधान एवं सनातन के संतुलन के अद्वितीय प्रतीक सरदार पटेल ने देश के एकीकरण से लेकर सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण तक अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने के लिए अर्पित किया। कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से ऐसे महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार पटेल के चरणों में वंदन!

सरदार पटेल की जयंती को हर वर्ष देशभर में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और देशवासियों को एकता की शपथ दिलाएंगे। यहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश को सी प्लेन की सौगात:-
Next: बिडेन का बड़ा आरोप ट्रंप ने अमेरिकियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा किया है :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.