Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, तबलीगी जमात के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाएं अदालतें:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, तबलीगी जमात के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाएं अदालतें:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Tablighi-Jamat

उच्चतम न्यायलय ने सोमवार को निचली अदालत से कहा कि वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोपी तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाएं |
न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने तबलीगी जमात के 13 विदेशी सदस्यों को निजामुद्दीन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काली सूची में डालने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख तय की और निचली अदालत से इनके मामलों की सुनवाई तेजी से करने को कहा |

Speed Up case against foreign tablighi Jamaat members

जमात के सदस्यों की ओर से पेश हुई वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि आठ सदस्यों की रिहाई की मांग वाली याचिका पर निचली अदालत में 10 नवंबर को सुनवाई होनी है. वहीं वरिष्ठ वकील सी. यू. सिंह ने कहा कि प्रशासन ने मामले में पुनर्विचार की मांग की है, जिसमें जमात के कुछ सदस्यों को रिहा कर दिया गया है |

Suprme Court Expedite Hearing Of Cases Against Foreign Members Of Tablighi  Jamaat - सुप्रीम कोर्ट की निचली अदालत को फटकार, कहा- तब्लीगी जमात के विदेशी  सदस्यों के खिलाफ सुनवाई हो ...

पीठ ने पाया कि अदालत को ऐसी याचिकाओं को तेजी से निपटाना चाहिए. सिंह ने कहा, यह उनके लिए सजा बन गई है, रिहाई के बाद भी पुनर्विचार के लिए आवेदन किया गया है और अब उस पर सुनवाई होगी. उन्हें अपने देश वापस जाने की अनुमति नहीं दी गई है. इससे पहले, शीर्ष अदालत ने इन विदेशी तबलीगी सदस्यों की याचिका पर बिहार सरकार से जवाब मांगा था. वे चाहते थे कि उनके मामले राज्य में एक ही अदालत को सौंप दिए जाएं|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूट्यूबर का दावा- ढाबे वाले बाबा के खाते में आई बड़ी रकम, बैंक ने कर दिया फ्रीज:-
Next: अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद, सरकार को दूसरी छमाही में पॉजिटिव GDP ग्रोथ का अनुमान:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.