Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजनाथ का चीन को जवाब, भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजनाथ का चीन को जवाब, भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत एकपक्षवाद और आक्रामकता से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सिंह का यह बयान पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ 7 महीने से जारी गतिरोध के बीच आया है।

भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध... सीमा विवाद पर राजनाथ  सिंह का चीन को स्पष्ट संदेश

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत बातचीत से मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान को महत्व देता है और सीमा पर शांति कायम रखने से जुड़े विभिन्न समझौतों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बहरहाल, भारत एकपक्षवाद और आक्रामकता से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और उसका मानना है कि मतभेद, विवाद में तब्दील नहीं होने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध की शुरुआत छह मई को हुई और इससे दोनों देशों के रिश्तों पर काफी प्रभावित हुए हैं। दोनों पक्ष गतिरोध को दूर करने के लिए राजनयिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। अब तक गतिरोध का समाधान नहीं निकला है। भारत और चीन के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता शुक्रवार को होने की उम्मीद है।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भारत की सैन्य शक्ति बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र के साजो-सामान का घरेलू स्तर पर उत्पादन के लिए उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख किया।
सिंह ने कहा कि युद्ध रोकने की प्रतिरोधी क्षमता हासिल कर के ही शांति सुनिश्चित की जा सकती है। हमने क्षमता विकास और स्वदेशीकरण के साथ प्रतिरोधी क्षमता निर्माण करने की कोशिश की है।

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के बारे में कहा कि वह आतंकवाद को राजकीय नीति के तौर पर इस्तेमाल करने पर आमादा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अर्नब गोस्वामी को बेल्ट से पीटती महाराष्ट्र पुलिस की वायरल तस्वीरों का पूरा सच :-
Next: सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम मामले में सुनवाई 18 नवंबर तक टली:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.