Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बलरामपुर के गांवों को पहुंचविहीनता से मिलेगी मुक्ति, एक साथ बनेंगे पांच बड़े पुल :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बलरामपुर के गांवों को पहुंचविहीनता से मिलेगी मुक्ति, एक साथ बनेंगे पांच बड़े पुल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बलरामपुर जिले में आज भी कई ऐसे इलाके हैं जो बारिश के दिनों में पहुंचविहीन हो जाते हैं। वहां का आवागमन बारिश के दिनों में बड़ा ही कष्टप्रद हो जाता है। दो गांवों और गांव और मुख्यालय के बीच पड़ने वाली नदियां ग्रामीणों के जीवन को लंबे समय से प्रभावित कर रही है। बहरहाल इलाके के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की मांग पर शासन ने पहल की है और बलरामपुर जिले में करोड़ों की लागत से एक साथ पांच बड़े पुलों का रविवार को शिलान्यास विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।

Sindhauli bridge on Shahjahanpur-Puvayan road will also be new -  शाहजहांपुर-पुवायां रोड पर सिंधौली वाला पुल भी नया बनेगा

बलरामपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर नदियां उस क्षेत्र के ग्रामीणों के जीवन को प्रभावित करती हैं। नदियों से बहुत फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। ऐसे इलाके जहां पर दो गांव के बीच बहने वाली नदी में पुल ना हो तो वहां के लोगों के लिए जीवन बड़ा तकलीफदेह हो जाता है। बलरामपुर के विजयनगर, केवली, मेधुली, मितगई सहित बलरामपुर चांदो रोड के बीच सुर्रा तथा अमदण्डा गांव के अलावा राजपुर विकासखंड के धंधापुर इलाके में पुल ना होने का कष्ट वहां के ग्रामीण ही समझ पाएंगे जो लंबे समय से नदी को पार करने की तकलीफ उठा रहे हैं।

रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह व सामरी विधायक डॉ प्रीतम राम ने पुल निर्माण के लिए पहल की। रविवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू विजयनगर में एक साथ पांचों पुल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। सभी पुलों की लागत करीब 26 करोड़ बताई जा रही है। इन पुलों का निर्माण हो जाने से लंबे समय से तकलीफ में जीवन गुजार रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें बलरामपुर रामानुजगंज जाने के लिए सीधा मार्ग मिल जाएगा। ऐसे किसान जो धान बेचने के लिए समिति पहुंचने लंबा मार्ग तय करते थे उन्हें अब कम रास्ता तय करना पड़ेगा।

बांकी नदी पर विजयनगर-गम्हरिया और केवली-मेधुली में

सेंदुर नदी में विजयनगर और मितगई के बीच

चनान नदी में सुर्रा व अमदण्डा के बीच

महान नदी में धंधापुर के पास |

Post navigation

Previous: श्याेपुर में सिलिंडर में गैस कम, अकाउंट में नहीं आती सब्सिडी, उपभोक्ता परेशान :-
Next: पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर लड़की को झांसे में लेकर किया दुष्कर्म :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.