Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंदरग हो गए जबलपुर शहर के मेट्रो बस स्टाप, बन गये पार्किंग स्थल :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बंदरग हो गए जबलपुर शहर के मेट्रो बस स्टाप, बन गये पार्किंग स्थल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
metro_4286000_835x547-m

शहर की जीवन रेखा मेट्रों बसों के रुकने के लिए पिछले 10 साल में करीब 200 बस स्टॉप बने। इन बस स्टॉपों को दो बार में बनाया गया। नगर निगम ने पहली बार जो बस स्टॉप तैयार किया था वे टूट-फूट गये। इसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा पीपीपी मॉडल से नये बस स्टॉप तैयार करवाए गए जिन्हें बनाने मंे विज्ञापन एजेंसियों ने रुचि दिखाई। इनके रखरखाव का काम नगर निगम का था। लेकिन शहर में जितने भी बस स्टॉप बने हैं उनका हाल देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रखरखाव में किस कदर लापरवाही बरती गई है। इन बस स्टॉप में कहीं रेलिंग तक गायब हो गई है तो कही अवैध पार्किंग बना दी गई है। ज्यादातर बस स्टॉप भिक्षुओं के रहने का ठिकाना बन चुके हैं।

Sitting At Home Will Be Seen Now Metro Bus - घर बैठे अब दिखाई देंगी मेट्रो  बस | Patrika News

सबसे व्यवस्थित बना था नौदरा ब्रिज स्टॉप: शहर में सबसे पहला और सबसे बड़ा व्यवस्थित व सुंदर बस स्टॉप नौदरा ब्रिज में बनाया गया जहां एलइडी डिस्प्ले, फ्री वाइफाइ सहित सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये थे। मेट्रो बस व आम परिवहन के लिए अलग से फाइवर डिवाइडर लगाये गये थे। बैठने की सुव्यवस्था के साथ रेलिंग भी लगाई गई थीं लेकन सब कुछ गायब हो चुका है। न फ्री वाइफाइ चलता है और न ही कोई एलइडी स्क्रीन नजर आती है। अब यहां केवल चार पहिया वाहन ही खड़े नजर आते हैं। मेंट्रो बस का संचालन जारी है लेकिन लाखों रुपये से बनाये गये बस स्टॉप बदरंग हो गये हैं। नौदराब्रिज बस स्टॉप तो एक उदाहरण है, शहर के ज्यादातर बस स्टॉप के यही हाल हैं। यही वजह है कि मेट्रो बसें बस स्टॉप में न खड़ी होकर आगे-पीछे खड़ी होने लगी हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घर बैठे भगवान राम के दरबार में जलाइये दीपक, यूपी सरकार लॉन्‍च करेगी वेबसाइट :-
Next: ग्वालियर विनम्र व्यक्ति ही मुक्ति के पथ पर आगे बढ़ पाता है: मुनिश्री प्रतीक सागर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.