Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया करेंगी डिजिटल डेब्यू:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया करेंगी डिजिटल डेब्यू:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

कोरोना काल में डिजिटल प्लेटफॉर्म ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। तमन्ना एक तेलुगू वेब सीरीज में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने शो का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया है।

बाहुबली की अदाकारा तमन्ना भाटिया को मिला उनका रियल लाइफ का बाहुबली

तमन्ना भाटिया तेलुगू वेब सीरीज ‘इलेवेंथ आवर’ में दिख़ाई देंगी, जिसका निर्देशन प्रवीण सत्तारू कर रहे हैं। ‘इलेवेंथ आवर’ जल्द ही अहा ऐप पर स्ट्रीम होगा और इस हफ्ते के अंत में डेट की घोषणा हो सकती है।

एक्ट्रेस ने हैदराबाद में सोमवार को प्रवीण सत्तारू, लेखक और निर्माता यू प्रदीप और अहा के अल्लू अरविंद की उपस्थिति में वेब सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया। तमन्ना ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान इसकी कहानी सुनी थी और तुरंत ही ये शो करने के लिए राजी हो गईं।

‘इलेवेंथ आवर’ एक बोर्डरूम ड्रामा है। सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए टीम पिछले कुछ हफ्तों से काम कर रही है। तमन्ना जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तमन्ना एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। बता दें कि तमन्ना अब तक 3 भाषाओं में 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। ‘बाहुबली सीरीज’ में उनके अवंतिका के अवतार को काफी पसंद भी किया गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शहनाज़ सिंह से कभी बात नहीं कर पाऊंगा यह खायी कसम शहनाज़ गिल के पिता ने संतोख सिंह :-
Next: सही वक्त पर दुश्मन को दोस्त और दोस्त को दुश्मन बनाने में माहिर नीतीश एक बार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.