Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वोटों के मामले में तेजस्वी का प्रदर्शन भाजपा से ज्यादा अच्छा :-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

वोटों के मामले में तेजस्वी का प्रदर्शन भाजपा से ज्यादा अच्छा :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Bihar-Tejashwi-Nitish

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सिर्फ एक सीट का अंतर है, लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो तेजस्वी नीत राजद ज्यादा अच्छी स्थिति में है। इस चुनाव में आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को 21 सीटों का फायदा हुआ है, जबकि आरजेडी 5 सीटों के घाटे में रही है।

बिहार चुनाव का नतीजा जो हो, एनडीए गठबंधन का बिखराव किसी से छिपा नहीं है

वोट प्रतिशत के मामले में राजद जरूर सब पर भारी रही है। राजद को 23.11 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को 19.5 प्रतिशत वोट मिले। इस तरह यह अंतर 2 फीसदी से भी ज्यादा का है। राजद को कुल 97 लाख 36 हजार 242 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 82 लाख 1 हजार 408 मिले हैं।

भाजपा की तुलना में राजद को करीब 15 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। तीसरे नंबर रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) को 15.4 फीसदी वोट (64,84,414) मिले हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अर्नब गोस्वामी के मामले में सरकारी मशीनरी की नीयत पर साल्वे ने उठाए सवाल :-
Next: अब ऑनलाइन न्यूज पोर्टल भी सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.