Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मंडी में समर्थन मूल्‍य से कम मिल रहे धान के दाम :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मंडी में समर्थन मूल्‍य से कम मिल रहे धान के दाम :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की बंपर आवक शुरू हो गई है लेकिन किसानों को समर्थन मूल्य से आधे ही दाम मिल पा रहे हैं जिससे वह नाराज हैं। किसानों का कहना है कि धान की नीलामी के दौरान गिने चुने ही व्यापारी होने के कारण वह मनमाने दामों पर धान खरीद रहे हैं।

मंडी में धान की लग रही समर्थन मूल्य से कम बोली, किसान परेशान

बता दें कि पिछले करीब एक पखवाड़ा से जिले की कृषि उपज मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। प्रतिदिन हजारों क्विंटल धान की नीलामी हो रही है लेकिन किसानों को धान के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस साल समय पर बारिश नहीं होने और कम बारिश होने के कारण उन्हें धान के खेतों में हजारों रुपए की राशि खर्च कर पानी भरना पड़ा था। मौसम के अनुकूल नहीं रहने के कारण पिछले साल की अपेक्षा इस साल धान की पैदावार भी कम हो रही है इसके बाद कृषि उपज मंडियों में भी उन्हें धान के सही दाम नहीं मिल पा रहे जिससे उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

पिछले करीब एक पखवाड़े से जिले में धान की नीलामी शुरू हो गई है, किसान धान की उपज लेकर कृषि उपज मंडियों में पहुंचने लगे हैं, लेकिन अभी तक जिले के समर्थन मूल्य केंद्रों पर धान की खरीदी शुरू नहीं हो सकी। जिसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इन दिनों उन्हें रबी की बोवनी करने, त्योहार की खरीदी सहित विवाहित कार्यक्रमों के लिए रुपयों की जरूरत है। इसलिए वह कृषि उपज मंडियों में धान बेचने मजबूर है। यदि समर्थन मूल्य केंद्रों पर धान खरीदी शुरू हो जाती तो उन्हें कम से कम धान के सही दाम मिल सकते थे।

1800 किसानों ने कराया पंजीयन

समर्थन मूल्य पर अपनी धान बेचने के लिए जिले में करीब 18 सौ किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान नेता रामवीर सिंह दांगी का कहना है कि कृषि उपज मंडियों में ज्यादातर धान की नीलामी ₹800 से लेकर 1600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है जो समर्थन मूल्य से बहुत ही कम है। अच्छी क्वालिटी की धान ₹3000 प्रति क्विंटल तक पिछले साल नीलाम हुई थी लेकिन इस साल अच्छी क्वालिटी की धान भी ढाई हजार रुपए क्विंटल के अंदर ही बिक रही है। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य केंद्रों पर 15 दिन पहले खरीदी शुरू कर देना चाहिए थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एसपीएम में तैनात सीआइएसएफ जवानों ने ग्राम पर्रादेह में चलाया जागरूकता अभियान :-
Next: आलेख: कानून के शासन का खुला उपहास: राजीव सचान :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.