Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में कहर बरपाता कोरोना महामारी से अब तक 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिका में कहर बरपाता कोरोना महामारी से अब तक 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.03 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,40,857 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,03,84,543 हो गई है। अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,716 लोगों की मौत हुई है।

Corona virus | अमेरिका में कहर बरपाता Corona virus, मामले हुए 7 लाख के पार

न्यूजर्सी में अब तक 16,476 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,084 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 19,342 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,300 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,136 लोगों की मौत हुई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार ने एनजीओ के लिए नियमों को किया सख्त ये होंगे नए नियम :-
Next: 16 नवंबर को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, क्या तोड़ पाएंगे श्रीकृष्ण सिंह का यह रिकॉर्ड :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.