Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 टीवी शो नाजिया नसीम बनी सीजन की पहली करोड़पति, यह था 1 करोड़ का सवाल :-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कौन बनेगा करोड़पति 12 टीवी शो नाजिया नसीम बनी सीजन की पहली करोड़पति, यह था 1 करोड़ का सवाल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
amitabh_nazia_nasim_0-sixteen_nine

पिछले कई हफ्तों से प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति शो में आखिरकार पहली करोड़पति मिल गई। रांची में जन्मीं नाजिया नसीम सीजन की पहली करोड़पति बनी। नाजिया ने काफी अच्छा खेला और करोड़पति बनने का सपना पूरा किया। हालांकि वह सात करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे सकी और खेल छोड़कर चली गई। इसी के साथ वह 1 करोड़ की बड़ी रकम घर लेकर आई। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जैसे ही उनके करोड़पति बनने की घोषणा की, नाजिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कॉलेज में पहली बार किया KBC के लिए ट्राई, 2020 में नाजिया की बदली किस्मत -  KBC 12 Crorepati Nazia Nasim Struggle to Appear in Biggest Quiz Show 20  Years tmov - AajTak

कौन बनेगा करोड़पति 12 : नाजिया नसीम बनी सीजन की पहली करोड़पति, यह था 1 करोड़ का सवाल
कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम बनी। गुरुवार को दिखाए गए एपीसोड में नाजिया ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया और करोड़पति बनने का सपना पूरा किया। आइए जानें नाजिया के बारे में और जानें क्या था वो सवाल जिसने उन्हें बनाया करोड़पति।
कौन बनेगा करोड़पति 12 : अमिताभ बच्‍चन के लिए किसने लिखे ‘मिस चलपड़ी’ और ‘कोटी की चोटी’ जैसे शब्द, मिलिए केबीसी के स्क्रिप्ट राइटर से
कौन बनेगा करोड़पति 12 : अमिताभ बच्‍चन के लिए किसने लिखे ‘मिस चलपड़ी’ और ‘कोटी की चोटी’ जैसे शब्द, मिलिए केबीसी के स्क्रिप्ट राइटर से
यह भी पढ़ें
मुंबई (मिडडे)। पिछले कई हफ्तों से प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति शो में आखिरकार पहली करोड़पति मिल गई। रांची में जन्मीं नाजिया नसीम सीजन की पहली करोड़पति बनी। नाजिया ने काफी अच्छा खेला और करोड़पति बनने का सपना पूरा किया। हालांकि वह सात करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे सकी और खेल छोड़कर चली गई। इसी के साथ वह 1 करोड़ की बड़ी रकम घर लेकर आई। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जैसे ही उनके करोड़पति बनने की घोषणा की, नाजिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कौन बनेगा करोड़पति 12 : जानें इस बार कितना बदल गया केबीसी, आज से शुरु हो रहा 12वां सीजन
कौन बनेगा करोड़पति 12 : जानें इस बार कितना बदल गया केबीसी, आज से शुरु हो रहा 12वां सीजन
यह भी पढ़ें
क्या था 1 करोड़ का सवाल
नाजिया नसीम से एक करोड़ के लिए दो सवाल पूछे गए थे। पहला सवाल था कि समुद्र के ज्ञात सबसे गहरे स्थान मारियाना ट्रेंच पर पहुंचने वाली पहली महिला कौन थी, जो एक अंतरिक्ष यात्री भी थी। इस सवाल पर नाजिया काफी कंफ्यूज थी। चूंकि उनके पास एक लाइफलाइन बची थी जिसका इस्तेमाल कर उन्होंने सवाल बदलावाया। बाद में नाजिया से एक करोड़ का सवाल यह पूछा गया कि, इनमें से किस एक्ट्रेस ने प्लेबैक सिंगिंग का नेशनल अवार्ड जीता। इसमें चार ऑप्शन थे – दीपिका चिखलिया, रूपा गांगुली, नीना गुप्ता और किरण खेर। नाजिया ने सही सवाब देते हुए रूपा गांगुली का नाम लिया और 1 करोड़ की इनामी राशि जीती। बता दें महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा ने बंगाली फिल्म ‘Abosheshey’ में प्लेबैक सिंगिंग का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था नाजिया नसीम गुरुग्राम में रॉयल एनफील्ड में काम करती हैं। वह बताती है कि 20 साल पहले रियलिटी शो शुरू होने के बाद से वह हॉट सीट के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने बताया, “मैं कई सालों से इस शो में आने की कोशिश कर रही थी। लैंडलाइन के दिनों से लेकर मोबाइल फोन और अब, ऑनलाइन। मेरी मां [बुशरा] श्री बच्चन की प्रशंसक हैं।” नसीम ने कहा कि वह इन रूपयों का एक हिस्सा अपने माता-पिता और ससुराल की चिकित्सा देखभाल के लिए सुरक्षित रखेंगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोनावायरस के नए मामले आज फिर बढ़े, देश में संक्रमितों की संख्या 86,83,917 तक पहुंची :-
Next: प्रधानमन्त्री नरेंन्द्र मोदी बोले कभी दो सीटों वाली भाजपा दो कमरों से चलती थी, आज देश के हर कोने में अपना झंड़ा फहरा रही :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.